Thursday, April 25सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा : बीजेपी उपाध्यक्ष ने की घर-घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने की अपील

Banda : BJP Vice President Kamalavati Singh appealed to make tricolor campaign successful from door to door

समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में घर-घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए बीजेपी कार्यकर्ता पूरे जोश और उत्साह से जुट जाएं। देश की आन, बान और शान तिरंगा हर घर पर दिखाई देना चाहिए। ये बातें भारतीय जनता पार्टी की उपाध्यक्ष कमलावती सिंह ने कहीं। उन्होंने कहा कि 2024 की तैयारियों के लिए भी कार्यकर्ताओं को कमर कस लेनी चाहिए। वह बांदा बीजेपी कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहीं थीं। इस मौके पर बीजेपी के ही प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रिज बहादुर भी मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष ने की।

ये भी पढ़ें : बांदा में मरीजों की जिंदगी से खेलता प्राइवेट अस्पताल, 5 दिन से बिजली कटी-जनरेटर पर व्यवस्था