Friday, March 29सही समय पर सच्ची खबर...

Banda Breaking : बांदा में छेड़छाड़ के आरोपी ने लगाई फांसी, लटकता मिला शव

Banda Breaking : Young man hanged in Banda's Naraini some time ago, due to this
सांकेतिक फोटो।

समरनीति न्यूज, बांदा : पड़ोस की महिला से छेड़छाड़ के आरोपी का शव आज घर में फांसी पर लटकता मिला। मृतक के परिजनों ने बताया है कि वर्ष 2017 के मामले में 6 महीने जेल में रहकर वह जमानत पर छूटा था। इस मामले में जल्द ही फैसला आना था। बताते हैं कि इसी डर से उसने घर में सुबह करीब 6 बजे फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस का कहना है कि प्रथमदृष्टया यही माना जा रहा है। फिर भी हर बिंदु पर जांच की जा रही है।

टेंपो चालक था मृतक

बताया जाता है कि थाना क्षेत्र मर्का के रहने वाले जुगुल किशोर गुप्ता उर्फ लाला (50) पुत्र वंश गोपाल ने सुबह करीब 6 बजे कमरे पहुंचकर टेंपो चलाने वाली रस्सी के सहारे फांसी लगा ली। कुछ समय बाद पत्नी ने कमरे में गईं तो उन्होंने शव देखा। पत्नी के रोने-पीटने की आवाजें सुनकर परिवार के बाकी लोगों को घटना की जानकारी हुई। थानाध्यक्ष रामआसरे सिंह ने फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतरवाया। फिर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

यह था पूरा मामला

मृतक के बेटे आयुष ने बताया कि उनके पिता पर पड़ोस की रहने वाली एक महिला से 2017 में छेड़छाड़ का आरोप लगा था। छह महीने जेल में रहकर जमानत पर छूटे थे। मर्का थानाध्यक्ष का कहना है कि प्रथमदृष्टया सुसाइड की बात सामने आ रही है। मामले की सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें : Banda Breaking : बांदा शहर के पाश इलाके में अधिवक्ता से नगदी-मोबाइल की छिनौती