Saturday, May 18सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking : बांदा में बड़े भाई ने छोटे को मारी गोली, बहन को लेकर इस बात पर भिड़े..

Breaking : elder brother shot younger one, both of them clashed about sister

समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में आज जरा सी बात पर दो भाइयों में विवाद हो गया। बड़े भाई ने छोटे सगे भाई को गोली मार दी। दोनों बहन को लेकर एक जरा सी बात पर भिड़ गए थे। घटना के बाद घायल को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं दूसरी ओर आरोपी मौके से फरार बताया जा रहा है। घटना मटौंध थाना क्षेत्र की है। बताया जाता है कि मटौंध के हरसिंह थोक के रहने वाले गुलाब सिंह के बेटे अनिरुद्ध (38) को आज शाम घर से थोड़ी दूरी पर खड्डी तिराहे पर बड़े भाई संजय ने आकर तमंचे से गोली मार दी। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। परिवार के लोग भी बेहाल नजर आए। पुलिस का कहना है कि दोनों भाई शराब के नशे में थे। इसी बीच विवाद हुआ है।

बहन को बस में जल्दी बैठाने को लेकर विवाद

गोली उसकी कमर में लगी। इससे वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। आरोपी वहां से फरार हो गया। लोगों की सूचना पर पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। डाक्टर विनीत सचान ने बताया कि उसे मेडिकल कालेज रेफर किया गया है।

ये भी पढ़ें : Banda News : केन नदी में दोस्तों के साथ नहाने गया युवक डूबा, तलाश जारी

घटना को लेकर घायल अनिरुद्ध का कहना है कि अपनी बहन को बस में बैठाने तिराहे पर गया था। बड़ा भाई संजय से बात करने लगा। उसने बहन से जल्दी बस में बैठने को कहा। इसपर उसका भाई विवाद करने लगा। इसके बाद भाई ने उसे गोली मार दी। सीओ सिटी राकेश कुमार सिंह का कहना है कि घटना के समय दोनों भाई शराब के नशे में धुत्त थे। दोनों में विवाद हुआ है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़ें : UP : बीएड प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट घोषित, पहले स्थान पर प्रयागराज की रागिनी