Wednesday, October 29सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा : शहर की VIP सड़क पर कई दिन से अंधेरा, नगर पालिका की व्यवस्था धड़ाम

Banda : posh area DM Colony Road in dark, arrangements in administrator's municipality

समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा नगर पालिका का इस समय हाल बुरा है। चुनाव होने को हैं, ऐसे में प्रशासनिक व्यवस्था धड़ाम हो चुकी हैं। रोड लाइटें और बाकी व्यवस्था का पुरसाहाल नहीं है। बिना अध्यक्ष वाली नगर पालिका के जिम्मेदार अधिकारी निष्क्रिय बने हुए हैं। इसका उदाहरण बांदा के पाॅश इलाके में देखने को मिल रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि देर शाम अंधरे की वजह से घरों से निकलने में असुविधा होती है।  काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

दिन ढलते ही छा जाता है अंधेरा

डीएम कालोनी रोड पर चार दिन से रोड लाइट खराब पड़ी हैं। इसे लेकर पालिका के अधिकारियों से बात करने का प्रयास किया गया। लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका।स्थानीय लोगों का कहना है कि ठीक करने का नाम पर पालिका के कुछ लोग आते हैं, फिर लौट जाते हैं। रात में अंधेरा होने की वजह से अनहोनि की आशंका बनी रहती है।

Banda : posh area DM Colony Road in dark, arrangements in administrator's municipality

इसी रोड पर जिलाधिकारी दीपा रंजन का आवास है। पास में बांदा के बीजेपी सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी का आवास है। इसके बावजूद दो दिन से रोड लाइटें खराब पड़ी हैं। ऐसे में शहर के बाकी हिस्सों का क्या हाल होगा, समझा जा सकता है। ये हालात तब हैं जब बांदा नगर पालिका में प्रशासनिक व्यवस्था है और सारी जिम्मेदारी अधिकारियों के हाथ में है। पुराने अध्यक्ष बहाल तो हो गए हैं, लेकिन अभी ज्वाइन नहीं कर सके हैं।

ये भी पढ़ें : बांदा : कुएं में मिला लापता युवक का शव, परिवार में कोहराम

ये भी पढ़ें : बांदा : मासूम बेटे के वियोग में मां ने दी जान, लेकिन पुलिस बोली-जांच के बाद..