Tuesday, April 23सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा पालिकाध्यक्ष ने प्रेसवार्ता कर लगाए विधायक पर आरोप

Banda Municipal President accused MLA by holding press conference

समरनीति न्यूज, बांदा : नगर पालिकाध्यक्ष मोहन साहू ने आज प्रेसवार्ता करते हुए आरोप लगाए हैं कि सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी उनके द्वारा कराए जाने वाले विकास कार्यों में बाधा डाल रहे हैं। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि विधायक सत्ता का प्रभाव डालते हुए अधिकारियों को दबाव में लिए हैं। उन्होंने कहा कि वार्ड एक से 31 तक 36 विकास कार्यों का प्रस्ताव बनाया गया।

सभी प्रस्तावों की स्थलीय जांच को एसडीएम सदर, सिटी मजिस्ट्रेट और एसडीएम नरैनी ने स्थलीय जांच की। इसके बाद विकासकार्यों का अनुमोदन हुआ। आरोप लगाया कि 3 सिंतबर को विधायक ने इसे निरस्त कर नवीन कार्ययोजना प्रस्तावित करने को पत्र लिखा। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि विधायक शहर में विकास होने नहीं देना चाहते हैं। पालिकाध्यक्ष ने विधायक पर कई और आरोप भी लगाए हैं।

ये भी पढ़ें : UP : सपा के पूर्व विधायक दीपनारायण यादव गिरफ्तार, ये हैं आरोप, पढ़िए आज की बड़ी खबर..