समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में आज हुए एक सड़क हादसे में दो बाइकों की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। इससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया है। वहां इलाज के दौरान तीनों की हालत गंभीर बनी है।
हादसा कमासिन थाना क्षेत्र में ओरन मार्ग पर आज गुरुवार दोपहर को हुआ है। बताया जाता है कि दो बाइकों की ओरन रोड पर भिड़ंत हो गई। एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
दो घायलों की अबतक पहचान नहीं
वहीं तीन युवक घायल हो गए। कमासिन थाना प्रभारी निरीक्षक उमेश कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर घायल लोगों को अस्पताल भिजवाया। वहां चिकित्सक ने रामकरन (30) पुत्र श्रीकेशन निवासी ग्राम धुंधुई को मृत घोषित कर दिया है। बाकी तीन घायलों को गंभीर हालत में बांदा के लिए रेफर कर दिया है। घायलों में ग्राम धुंधुई के मनोज यादव (32) भी शामिल हैं। बाकी दो घायलों की अबतक पहचान नहीं हई है। प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि घायलों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें : Banda News : पद्मश्री ने किया किसानों को संबोधित, सम्मेलन में उठीं ये खास मांगें..