Wednesday, April 24सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में शादी के 4 महीने बाद ही ससुराल में लटका मिला दुल्हन का शव

10-year-old girl hanged in Banda ! Had fight with brother over mobile

समरनीति न्यूज, बांदा : शादी के लगभग चार महीने बाद ही एक नवविवाहिता का शव उसकी ससुराल में फांसी पर लटकता मिला। शव को नीचे उतारा गया। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पूरा घटनाक्रम बांदा जिले के गिरवां थाना क्षेत्र खुरहंड चौकी के छिबांव गांव का है। पुलिस मामले की जांच में जुटी। मृतक के भाई ने गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

भाई ने लगाया हत्या का आरोप

वहां रहने वाले लवलेश कुमार की पत्नी संतोषी देवी (18) का शव साड़ी के सहारे फांसी के फंदे पर लटका मिला। मृतका के भाई कलोरिया पुरवा (भरतकूप, चित्रकूट) के रहने वाले रमेश कुमार का आरोप है कि उनकी बहन की शादी 26 मई को हुई थी।

ये भी पढ़ें : Breaking : बांदा के कालूकुआं में बस ने युवक को कुचला, दर्दनाक मौत

आरोप लगाया कि बहन के साथ पहले मारपीट हुई। फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई है। घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए फंदे पर लटकाया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें : देखें वीडियो : BJP MLA को सपा पालिकाध्यक्ष का चैलेंज वाला Video सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल