समरनीति न्यूज, बांदा : बीते दो दिनों से शहर में अफवाहें फैली थीं कि पूर्व तिंदवारी विधायक दलजीत सिंह के घर ईडी का छापा पड़ा है। कई समाचार पत्रों में इसे लेकर अपुष्ट खबरें भी प्रकाशित हुईं। लेकिन सही बात आज उस वक्त निकलकर सामने आई, जब खुद पूर्व विधायक दलजीत सिंह ने प्रेसवार्ता कर सबकुछ साफ-साफ बताया। दरअसल, पूर्व विधायक ने पत्रकारों को बताया कि यह ईडी का छापा नहीं था। बल्कि, कानपुर से इंकमटैक्स विभाग के अधिकारी उनके घर पूछताछ को पहुंचे थे।
कानपुर इंकमटैक्स के अधिकारियों ने आकर की थी जांच
पूरा मामला दो 2017-18 में डिजियाना ग्रुप (इंदौर) के साथ 4 खदानों में हिस्सेदारी के दौरान लेन-देन से जुड़ा है। पूर्व विधायक ने बताया कि दरअसल, उनके बड़े भाई दलपत सिंह और साथी मंगल सिंह के खातों से करीब 5 करोड़ रुपए का 1 नंबर में भुगतान डिजियाना ग्रुप की कंपनी को किया गया था।
ये भी पढ़ें : बड़ी खबर : बांदा में नेशनल निशानेबाज को जानमाल की धमकी, पुलिस ने दर्ज की FIR
अब लगभग चार साल हो चुके हैं। डिजियाना ग्रुप यहां से खदानें बंद करके जा चुका है। 4 साल बाद भी हमारा पैसा वापस नहीं मिला है। पूर्व विधायक दलजीत ने बताया कि अब इंदौर में डिजियाना ग्रुप की कंपनी में छापा पड़ा था।
पूर्व विधायक बोले, डिजियाना ग्रुप पर छापे के प्रतिरूप में पूछताछ
उसी के प्रतिरूप उनके बड़े भाई दलपत और साथी मंगल के यहां कानपुर इंकमटैक्स के अधिकारी जांच के लिए स्थानीय पुलिस की सुरक्षा लेकर पहुंचे थे। इंकम टैक्स के अधिकारियों ने करीब 48 घंटे तक जांच की। घर से पेट्रोल पंप के रोज आने वाले भुगतान का 8,50,000 रुपए सीज किया है। पूर्व विधायक ने कहा कि यह किसी प्रकार की राजनीतिक विद्वेष की भावना से हुई कार्रवाई नहीं है। उन्होंने कहा कि उनके साथी मंगल सिंह के घर से भी करीब 2,50,000 रुपए सीज किए गए हैं।
ये भी पढ़ें : बांदा DM ने पकड़ी जिला अस्पताल में अंधेरगर्दी : नामी डाक्टरों का ऐसा हाल.., 9 डाक्टर्स-55 स्वास्थ्य कर्मियों पर कार्रवाई