Thursday, March 28सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा : सदर विधायक ने 12 सड़कों का लोकार्पण किया

Banda: Sadar MLA inaugurates 12 roads

समरनीति न्यूज, बांदा : सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने अपने विधानसभा क्षेत्र में जिला पंचायत और बुंदेलखंड विकास निधि से निर्मित एक दर्जन दर्जन सीसी सड़कों का लोकार्पण किया। उन्होंने लोकार्पण के बाद नवनिर्मित सड़कों की गुणवत्ता का निरीक्षण भी किया। सोमवार को जिला पंचायत एवं बुंदेलखंड विकास निधि से निर्मित ग्राम पंचायत तिंदवारा, मवई, मनकी का पुरवा, परहन पुरवा, बजरंग पुरवा, ग्योड़ीबाबा व नगर के गायत्री नगर, कताई मिल में लगभग एक दर्जन सीसी सड़कों का लोकार्पण कर जनता को समर्पित किया।

परहनपुरवा में लोगों की समस्याएं भी सुनीं

विधायक ने ग्राम पंचायत परहनपुरवा में लोगों की समस्याएं सुनीं। जनहित में जल्द ही एक सीसी नाला व दो सीसी सड़कों के निर्माण की घोषणा की गई।

Banda: Sadar MLA inaugurates 12 roads

विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ द्वारा अवगत कराया गया है कि 18 अगस्त को भी ग्राम व शहर की कई सड़कों का लोकार्पण किया जाएगा। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष रामकृष्ण शुक्ला, पूर्व अध्यक्ष रामकिशोर शुक्ला, अमरमणि त्रिपाठी, सुधीर मिश्रा, मनमोहन सिंह राजपूत, अनुरुद्ध त्रिपाठी, राकेश गुप्ता, राजेश गुप्ता, रोहित तिवारी एवं संतोष राजपूत, लखन सिंह राजपूत, आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ेंः बांदा में 14 और कोरोना पाॅजिटिव केस सामने आए, कुल संख्या 421