Wednesday, April 24सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में जल्दबाजी की रफ्तार बनी काल, हादसे में 1 की मौत, 4 घायल

Banda : high speed car crushed husband and wife, both of them died

समरनीति न्यूज, बांदा : शहर से लेकर गांव तक बांदा में बालू खनन के फेर में ट्रैक्टरों को सड़कों पर अनियंत्रित रफ्तार से दौड़ते आसानी से देखा जा सकता है। दरअसल, बालू लादकर ज्यादा चक्कर लगाने के लिए ट्रैक्टर चालक न सिर्फ अपनी जान जोखिम में डालते हैं, बल्कि आम लोगों की जान की भी परवाह नहीं करते। इसी तरह एक मामले में जिले के गिरवां थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर पलट गया। इससे एक व्यक्ति की मौत हो गई, वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका इलाज चल रहा है।

घायलों को अस्पताल पहुंचाया

बताया जाता है कि गिरवां थाना क्षेत्र के बड़ोखर बुजुर्ग गांव के मजरा झांड़ी का पुरवा के रहने वाले संजय (27) मंगलवार को शाम अपने पड़ोसी पृथ्वीपाल (31), अरविंद (15) पुत्र, अजय (18) और देवीचरन (23) के साथ ट्रैक्टर पर लादने खदान जा रहे थे। गांव के ही नजदीक तेज रफ्तार ट्रैक्टर अंधे मोड़ पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंती में जा पलटा। उसपर सवार सभी लोग नीचे दब गए।

ये भी पढ़ें : Big News : बांदा में सर्राफा व्यवसाई की हत्या कर लूट, ग्रामीण नहीं उठने दे रहे शव

उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के तमाम लोग वहां मदद को पहुंचे। जानकारी मिलने पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और दबे चारों लोगों को बाहर निकाला गया। सभी को अस्पताल भेजा गया। वहां इलाज के दौरान पृथ्वीपाल की मौत हो गई। अन्य घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। घायल ट्रैक्टर चालक संजय की बहन अनुसुइया ने जानकारी दी है कि वे सभी लोग ट्रैक्टर पर बालू लादने जा रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ।

ये भी पढ़ें : बांदा DM का एक्शन, खदान पर खुद मारा छापा, अवैध खनन-ओवरलोडिंग पकड़ी