Thursday, March 28सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा से महिला आयोग सदस्य प्रभा गुप्ता पश्चिम बंगाल रवाना

Banda women commission member Prabha Gupta sent to be West Bengal

समरनीति न्यूज, बांदा : भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय संगठन नेतृत्व ने बांदा से राज्य महिला आयोग की सदस्य एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रभा गुप्ता को पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए भेजा गया है। इस मौके पर महिला आयोग सदस्य ने कहा कि पश्चिम बंगाल में अराजकता, गुंडागर्दी, भ्रष्टाचार से परिपूर्ण ममता सरकार का हारना तय है।

जिम्मेदारी का निर्वहन करने की बात कही

कहा कि केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व ने उनको जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी ईमानदारी से निर्वहन करेंगी। कहा कि उनके साथ भारतीय जनता पार्टी यूपी के युवा प्रदेश उपाध्यक्ष शिववीर सिंह और निवर्तमान जिला मंत्री सौरभ गुप्ता लखनऊ से फ्लाइट से कोलकाता के लिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनकी पूरी कोशिश रहेगी, कि पार्टी के उम्मीदवारों की जीत के लिए जी-जान से काम करें। उधर, बांदा से उनके समर्थकों ने उनको शुभकामनाएं दीं।

ये भी पढ़ें : प्रयागराज के बाद चित्रकूट में मिलावटी शराब से कोहराम, 4 की मौत, 2 गंभीर