Saturday, May 4सही समय पर सच्ची खबर...

शादी के अगले ही दिन पंजाब CM भगवंत मान की पत्नी डा. गुरप्रीत का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड

Bhagwant Mann wife Dr. Gurpreet Kaur Twitter account suspended

समरनीति न्यूज, चंडीगढ़ : पंजाब के सीएम भगवंत मान की पत्नी डा. गुरप्रीत कौर का ट्वीटर अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया है। हालांकि, इसकी वजह क्या है, यह अबतक पता नहीं है। बहरहाल, इसे लेकर खबरें जरूर सुर्खियों में आ गई हैं। बता दें कि पंजाब के सीएम भगवंत मान की शादी की खुशियां मनाई जा रही हैं। पूरे प्रदेश में इसे लेकर चर्चाएं भी होती रहीं।

Bhagwant Mann wife Dr. Gurpreet Kaur Twitter account suspended

आपको बता दें कि कल ही पंजाब के सीएम भगवंत मान ने अपने से करीब 20 साल छोटी डा. गुरप्रीत के साथ शादी की है। दोनों शादी की खुशियों में डूबे हुए हैं।

Bhagwant Mann wife Dr. Gurpreet Kaur Twitter account suspended

खुद गुरप्रीत कौर ने अपने ट्विटर अकाउंट से शादी का मैसेज ट्वीट किया था। इतना ही नहीं डा. गुप्रीत कौर ने भगवंत मान और उनकी मां हरपाल कौर के साथ ट्विटर पर अपनी फोटोज भी शेयर की थीं।

Bhagwant Mann Marriage : Bhagwant Mann became the groom again, married to Gurpreet Kaur, 20 years younger

उन्होंने कैप्शन में लिखा था..दिन शगना दा चढ़या…। इसके साथ ही डा. गुरप्रीत ने अपनी कई फोटोज भी शेयर की थीं। दरअसल, गुरप्रीत कौर एमबीबीएस डाक्टर हैं। इस समय वह पटियाला के राजपुरा में रहती हैं।

Bhagwant Mann wife Dr. Gurpreet Kaur Twitter account suspended

उनका फैमिली बैकग्राउंड भी राजनीतिक है। बता दें कि गुरुवार को ही पंजाब के सीएम भगवंत मान ने डा. गुरप्रीत के साथ शादी की है। दोनों की शादी काफी चर्चा में रही। कई राजनीतिक और फिल्मी हस्तियों ने शादी में शिरकत की थी।

ये भी पढ़ें : दोबारा दूल्हा बने पंजाब के सीएम भगवंत मान, 20 साल छोटी गुरप्रीत कौर से की शादी