Friday, April 19सही समय पर सच्ची खबर...

Big Breaking : चित्रकूट में कांग्रेस नेता और भतीजे की गोली मारकर हत्या

Husband shoots wife, injured woman in Banda Kanpur Refer
सांकेतिक फोटो।

समरनीति न्यूज, बांदा/चित्रकूट : बुंदेलखंड के चित्रकूट जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मंगलवार देर शाम पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष अशोक पटेल और उनका भतीजा शुभम की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। बताते हैं कि पहाड़ी थाना क्षेत्र के प्रसिद्धपुर गांव के ही कमलेश रैकवार से उनका किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी के बाद मामला इतना बढ़ गया। पुलिस मौके पर पहुंचे और अधिकारी भी पहुंच गए हैं।

आरोपियों के घर फूंके गए

इसके बाद कमलेश व उसके साथियों ने गोलियां चलाईं। इससे कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष व उनका भतीजा गोली लगने से घायल हो गए। बाद में दोनों की मौत हो गई। मौके पर मृतक के गुस्साए परिजनों में आक्रोश भड़क गया। परिजनों ने आरोपियों के घर को आग लगा दी। आसपास के घरों में भी आग लगने की सूचना है। बताते हैं कि पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल और एएसपी पीसी पांडे भारी पुलिस बल के साथ गांव में ही मौजूद हैं।

ये भी पढ़ें : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने ‘समरनीति न्यूज’ कार्यालय का किया उद्घाटन, विश्वसनीयता-निष्पक्षता को सराहा