Friday, April 26सही समय पर सच्ची खबर...

जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव का बड़ा फैसला, मंत्रालय व जुड़े विभागों में प्लास्टिक पर बैन

Big decision of Jal Shakti Minister Swatantra Dev, ban on plastic in ministry and related departments

समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी में जलशक्ति विभाग के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने आदेश दिया है कि जल शक्ति मंत्रालय और उससे जुड़े विभागों में अब प्लास्टिक के उपयोग पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। स्वतंत्र देव सिंह ने कहा है कि आज से मंत्रालय से जुड़े विभागों के कार्यक्रमों के साथ ही बैठकों और अन्य कार्यालयों में प्लास्टिक के ग्लास, बोतलों, पालीथीन और प्लेट जैसी चीजों पर पूरी तरह प्रतिबद्ध रहेगा। इनके स्थान पर कुल्हड़, पत्तल और कागज की प्लेटों का उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

जल निगम मुख्यालय में योजनाओं की समीक्षा में निर्देश

दरअसल, कैबिनेट मंत्री एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव जल निगम मुख्यालय में लघु सिंचाई की योजनाओं की समीक्षा कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने ये आदेश दिए हैं। साथ ही कहा कि उनकी ओर से कार्यालयों का औचक निरीक्षण भी किया जाएगा। मंत्री ने कहा कि प्लास्टिक पर बैन लगाने में लापरवाही करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ऐसे विभाग के अधिकारियों को दंडित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें : बुंदेलखंड में स्वतंत्र देव सिंह के हमीरपुर-महोबा में पेयजल योजनाओं के ताबड़तोड़ निरीक्षण

इसके साथ ही कैबिनेट मंत्री ने लघु सिंचाई विभाग की तरफ से तालाबों के जीर्णोद्धार की योजना की सराहना की। अधिकारियों से कहा कि सभी 75 जिलों में 4-4 तालाबों को माडल बनाया जाए। साथ ही उनका नाम अमृत सरोवर रखा जाए। साथ ही चेतावनी दी कि अगर विभागीय अधिकारी ठेकों में शामिल पाए गए तो कार्रवाई की जाएगी। बैठक में जलशक्ति राज्यमंत्री दिनेश खटीक तथा प्रमुख सचिव नमामि गंगे अनुराग श्रीवास्तव आदि अफसर मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें : लखनऊ : CM Yogi की बड़ी कार्रवाई, माध्यमिक शिक्षा निदेशक विनय पांडेय सस्पेंड