समरनीति न्यूज, मुरादाबाद : पश्चिमी यूपी के मुरादाबाद जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। एक घर के गोदाम में लगी आग भड़कने से पांच लोगों की जलकर मौत हो गई। आग में परिवार के 12 लोग फंसे हुए थे। किसी तरह बाकी लोगों को बाहर निकाला गया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी का कहना है कि 7 सात लोग धुआं और घुटन से बेहोश हो गए। मामूली रूप से झुलसे भी हैं। वहीं 5 लोग गंभीर रूप से झुलसे हैं। आग से दो महिलाओं और दो बच्चों समेत 5 लोगों की मौत हो गई है। घटना की जानकारी पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग बुझाने में जुटे फायरकर्मियों ने किसी तरह स्थिति को संभाला।
मृतकों में महिलाएं और बच्चे शामिल
यह घटना यूपी के गलशहीद थाना क्षेत्र के लंगड़े की पुलिया में इरशाद नाम के व्यक्ति के घर में हुई है। बताते हैं कि वहां इरशाद का 3 मंजिला मकान है। इसमें अमरुद्दीन अपने परिवार के साथ तीसरी मंजिल पर रहता था। आज रात करीब 8 बजे लगी आग में जलकर उसकी सास समर जंहा, बहू शमा, बेटी नाफ़िया, बेटा इबाद समेत 5 लोगों की मौत हो गई। जिलाधिकारी ने 5 लोगों की मौत की पुष्टि हो गई है।
ये भी पढ़ें : UP BJP : भूपेंद्र चौधरी बने प्रदेश अध्यक्ष, 2024 से पहले जाटों को साधने की कवायद में भाजपा