Friday, April 19सही समय पर सच्ची खबर...

Update- BiG News: विकास दुबे ढेर, कानपुर में मुठभेड़

Big news: Vikas Dubey killed in police encounter, killed trying to escape

समरनीति न्यूज, कानपुरः यूपी के कानपुर से शुक्रवार सुबह बड़ी खबर आई है। मध्यप्रदेश के उज्जैन से गिरफ्तार मोस्टवांटेड हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे मुठभेड़ में मारा गया है। बताते हैं कि विकास दुबे को मध्य प्रदेश से यूपी लाते वक्त एसटीएफ की कार हादसे का शिकार हो गई। इसी में विकास दुबे भी सवार था। कानपुर के सचेंडी थाना क्षेत्र में घटना में गाड़ी पलटने के बाद विकास दुबे ने भागने का प्रयास किया। इसके बाद पुलिस मुठभेड़ में मारा गया।

भौती के पास हुई पुलिस मुठेभड़

यह मुठभेड़ कानपुर से करीब 17 किमी दूर भौती के पास हुई। बताते हैं कि एसटीएफ की गाड़ी के हादसे में कई पुलिस कर्मी भी घायल हुए। वहीं गोली लगने से भी पुलिस कर्मी घायल हुए हैं।

Big news: Vikas Dubey killed in police encounter, killed trying to escape

घायल हालत में पुलिस लेकर पहुंची अस्पताल

बताया जाता है कि कानपुर के भौती में भागते समय विकास ने पुलिस कर्मियों की पिस्टल छीन ली। इसके बाद जब एसटीएफ और पुलिस कर्मियों ने उसे पकड़ने की कोशिश की तो उसने गोलियां चला दीं। पुलिस और एसटीएफ की जवाबी कार्रवाई में विकास दुबे गंभीर रूप से घायल हो गया।

Biggest news: Most wanted Vikas Dubey arrested in Ujjain Mahakal temple

घायलावस्था में उसे अस्पताल भी ले जाया गया। वहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस सूत्रों का कहना है कि खराब मौसम की वजह से गाड़ी पलट गई। बताते चलें कि विकास दुबे को गुरुवार सुबह करीब 8 बजे उज्जैन के महाकाल मंदिर से पकड़ा गया था। वहां विकास दुबे खुद चिल्ला रहा था कि वही विकास दुबे है। इसके बाद एमपी पुलिस ने उसे यूपी पुलिस के हवाले कर दिया था। वहां से एसटीएफ उसे यूपी ला रही थी। इसी दौरान रास्ते में एसटीएफ की गाड़ी हादसे का शिकार हुई।

संबंधित खबर पढ़ेंः Update- सबसे बड़ी खबरः मोस्टवांटेड विकास दुबे गिरफ्तार, उज्जैन महाकाल मंदिर के बाहर से गिरफ्तारी 

संबंधित खबर पढ़ेंः कानपुर में पुलिस टीम पर हमला, 1 सीओ, 3 दरोगा समेत 8 पुलिसकर्मी शहीद