Friday, April 19सही समय पर सच्ची खबर...

Update- सबसे बड़ी खबरः मोस्टवांटेड विकास दुबे गिरफ्तार, उज्जैन महाकाल मंदिर के बाहर से गिरफ्तारी

Biggest news: Most wanted Vikas Dubey arrested in Ujjain Mahakal temple

समरनीति न्यूज, लखनऊः कानपुर के चौबेपुल के बिकरु गांव में 2/3 जुलाई की रात पुलिस टीम पर हमला कर सीओ समेत 8 पुलिस वालों की हत्या का मास्टरमाइंड 5 लाख का ईनामी बदमाश विकास दुबे गिरफ्तार हो गया है। उसने उज्जैन के महाकाल मंदिर में दर्शन करने के बाद कथिततौर पर खुद सरेंडर कर दिया। दर्शन के बाद वह खुद ही चिल्लाने लगा कि ‘मैं ही विकास दुबे हूं।’ इसके बाद गार्ड ने पुलिस को सूचना दी। उज्जैन के फ्रीगंज थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद पुलिस उसे किसी गुमान जगह पर ले गई है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि एक सुरक्षा कर्मी द्वारा पहचानने के बाद उसकी सूचना पर उसे गिरफ्तार किया गया है। खास बात यह है इस दौरान पुलिस के सामने वह चिल्लाता रहा कि वही सहेवा कानपुर वाला विकास दुबे है।

7 दिन चकमा देने के बाद पहुंच गया उज्जैन

वहीं यूपी पुलिस भी सूचना मिलने के बाद उसे लेने रवाना हो गई है। यूपी के अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने विकास दुबे की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। वहीं उसकी गिरफ्तारी की अधिकारिक पुष्टि की जा चुकी है। अब एमपी पुलिस उसे यूपी पुलिस को सरेंडर करेगी।

कानपुर-इटावा में दो साथी मुठभेड़ में हुए ढेर

मामले में उज्जैन के जिला अधिकारी आशीष सिंह का कहना है कि महाकाल के दर्शन के लिए जाते वक्त उसे सुरक्षाकर्मियों ने पहचान लिया। इसके बाद उसकी गिरफ्तारी हुई है।

ये भी पढ़ेंः नहीं रहे शोले के सूरमा भोपाली, मशहूर हास्य अभिनेता जगदीप का निधन

उसकी गिरफ्तारी आज गुरुवार सुबह पौने 8 बजे करीब हुई है। उज्जैन पुलिस अधीक्षक भी मनोज सिंह ने फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर दुबे को हिरासत में ले लिया है।

Biggest news: Most wanted Vikas Dubey arrested in Ujjain Mahakal temple

बताते चलें कि आठ पुलिस कर्मियों की हत्या के बाद 7 दिन तक विकास दुबे यूपी पुलिस को चकमा देता रहा। इतना ही नहीं वह पहले फरीदाबाद में देखा गया। इसके बाद वहां से उज्जैन पहुंच गया, लेकिन पुलिस को इसकी कानों-कान खबर नहीं लगी। उज्जैन में विकास दुबे ने महाकाल मंदिर में दर्शन के लिए 250 रुपए की पर्ची भी कटाई।

सीएम शिवराज ने यूपी के सीएम योगी से बात की

बता दें कि विकास को अपना एनकाउंटर का डर था, इसीलिए उसने उज्जैन पहुंचकर सरेंडर किया है। उधर, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विकास दुबे की उज्जैन गिरफ्तारी को लेकर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से फोन पर बात की है। जल्द ही मध्यप्रदेश पुलिस विकास को यूपी पुलिस के हैंडओवर करेगी। उधर, इससे पहले कानपुर शूटआउट में पुलिस ने विकास के करीब रणबीर शुक्ला और प्रभात मिश्रा नाम के दो बदमाशों को मार गिराया। प्रभात मिश्रा को पुलिस ने फरीदाबाद से गिरफ्तार किया। इसके बाद भागते समय उसे मारा। वहीं दूसरे रणवीर शुक्ला को इटावा में पुलिस ने मार गिराया।

ये भी पढ़ेंः Kanpur Encounter: पूर्व SO विनय तिवारी और दरोगा केके शर्मा गिरफ्तार, 68 हो चुके लाइन हाजिर