विपुल मोहन, बिजनौर : खो-खो की नेशनल खिलाड़ी की हत्या का पुलिस ने आज खुलासा कर दिया। पुलिस ने हत्यारे शहजाद नाम के दरिंदे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि दरिंगे शहजाद ने पीड़िता से दुष्कर्म का प्रयास किया। असफल रहने पर उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस इस मामले में हत्यारोपी की छूटी चप्पल, टूटा शर्ट का बटन और दूसरी चीजे बरामद करने के साथ ही रिकार्डिंग के आधार पर हत्यारे तक पहुंची। पुलिस ने आरोपी की खून के धब्बे वाली शर्ट और रस्सी भी बरामद की है। बताते चलें कि नेशनल खिलाड़ी की हत्या के इस हाईप्रोफाइल मामले ने सभी को हिलाकर रख दिया था। दिनदहाड़े शहर के बीचों-बीच रेलवे स्टेशन और पुलिस चौकी के पास हुई वारदात से लोग स्तब्ध थे।
प्रेसवार्ता में एसपी ने दी जानकारी
आज मंगलवार को पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता करते हुए पुलिस अधीक्षक डा. धर्मवीर सिंह ने बताया है कि हत्यारोपी शहजाद उर्फ खादिम को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी रेलवे स्टेशन बिजनौर में काम करता है। वह नशे का आदी है और घटना वाले दिन उसने युवती को गलत नियत से पकड़ा था। बाद में युवती द्वारा दुष्कर्म का विरोध किए जाने पर उसकी हत्या कर दी थी।
संबंधित मुख्य भी पढ़ें : Update Breaking UP : दिनदहाड़े खो-खो की नेशनल खिलाड़ी की सनसनीखेज हत्या
पुलिस जांच में आरोपी की लोकेशन भी घटनास्थल पर ही मिली है। इतना ही नहीं हाथापाई के दौरान नाखूनों के निशान भी मिले हैं। पुलिस ने हत्या का मुकदमा पहले अज्ञात के खिलाफ लिखा था। अब हत्यारोपी के खिलाफ दुष्कर्म की धाराएं भी बढ़ा दी हैं। पुलिस अधीक्षक ने बताया है कि हत्यारोपी के कब्जे से मोबाइल भी जल्द ही बरामद कर लिया जाएगा। उसे रिमांड पर लेने का प्रयास किया जा रहा है। बताते चलें कि बीते शनिवार 11 सितंबर को खो-खो की नेशनल खिलाड़ी की हत्या कर दी गई थी।
ये भी पढ़ें : UP : रामपुर में Teacher’s Day पर टीचर ने छात्रा से की अश्लील हरकतें, चेहरे पर लगाया जबरन केक, गिरफ्तार