Friday, April 26सही समय पर सच्ची खबर...

BJP : भाजपा में फेरबदल, धर्मपाल सिंह बने यूपी के महामंत्री, सुनील बंसल का प्रमोशन

BJP : Big reshuffle in BJP, promotion of Sunil Bansal, Dharampal Singh becomes UP General Secretary Organization

समरनीति न्यूज, लखनऊ : भारतीय जनता पार्टी ने संगठन में बड़ा फेरबदल किया है। प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल का प्रमोशन करते हुए उनको राष्ट्रीय महामंत्री बना दिया गया है। वहीं झारखंड में भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन रहे धर्मपाल सिंह को उत्तर प्रदेश में भाजपा का प्रदेश महामंत्री संगठन नियुक्त कर दिया गया है। वहीं प्रदेश सहसंगठन मंत्री (उत्तर प्रदेश) कर्मवीर को प्रदेश महामंत्री संगठन झारखंड का पद दिया है। बताते चलें कि संगठन में बदलाव की चर्चाएं काफी दिनों से थीं।

राजनीतिक गलियारे में चर्चाएं तेज

बताते चलें कि सुनील बंसल को गृहमंत्री अमित शाह का बेहद करीबी माना जाता है। उत्तर प्रदेश में रहते समय उन्होंने 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को 73 सीटें जिताई थीं। यह इतिहास बन गया था। इसके बाद यूपी विधानसभा चुनाव 2017 में प्रदेश में बीजेपी की वापसी हुई थी। बंसल की पहचान एक कुशल रणनीतिकार के रूप में होती है। पार्टी में इस फेरबदल की दिनभर चर्चा होती रही। राजनीतिक गलियारों में इसे लेकर चर्चाएं हो रही हैं। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में कुछ और बदलाव हो सकते हैं। संगठन में कुछ लोगों की जिम्मेदारियां बदली जा सकती हैं। अब सभी की नजरें इसपर टिकी हैं।

ये भी पढ़ें : बिहार : 8वीं बार CM बने नीतीश कुमार, तेजस्वी डिप्टी सीएम