Wednesday, April 24सही समय पर सच्ची खबर...

भाजपा ने घोषित किए 11 जिलाध्यक्ष, बांदा-झांसी और सुल्तानपुर-मुरादाबाद भी शामिल

bjp president
स्वतंत्र देव सिंह।

समरनीति न्यूज, लखनऊः भारतीय जनता पार्टी ने आज गुरुवार को 11 और जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा करते हुए कुल 98 जिलों में संगठनात्मक तौर पर तैनाती पूरी कर ली है। बता दें कि इससे पहले पार्टी ने कुल 87 जिलाध्यक्षों के नामों की एक सूची जारी की थी। इस मामले की जानकारी देते हुए प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने सूची जारी की है। उन्होंने बताया है कि 98 संगठनात्मक जिलों में अध्यक्षों की तैनाती पूरी कर ली गई है। बताते चलें कि इस आखिरी 11 जिलों के अध्यक्षों का पार्टी नेताओं को काफी इंतजार था। खासकर बुंदेलखंड में पार्टी में अंदरखाने काफी हलचल थी। पार्टी में बुंदेलखंड के बांदा में ऐसे पार्टी सदस्य का अध्यक्ष के तौर पर चयन किया है, जिन्होंने जिलाध्यक्ष के लिए अपना नामांकन तक नहीं किया था। ऐसे में अध्यक्ष के लिए इस नाम की घोषणा ने सबको चौंका दिया है।

ललितपुर-मुरादाबाद-अलीगढ़ के भी जिलाध्यक्ष घोषित

बताया जाता है कि गुरुवार को जारी हुई भाजपा के बाकी बचे 11 जिलों के जिलाध्यक्षों की सूची में बांदा में रामकेश निषाद, झांसी में जमुना कुशवाहा, ललितपुर में जगदीश लोधी, फतेहपुर में आशीष मिश्रा को अध्यक्ष बनाया गया है।

ये भी पढ़ेंः स्वतंत्र देव सिंह भाजपा के 19वें निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष घोषित हुए

वहीं अयोध्या में संजीव सिंह, सुल्तानपुर में आरए वर्मा, अमेठी में दुर्गेश त्रिपाठी तथा चंदौली में अभिमन्यु सिंह और प्रतापगढ़ में हरिओम मिश्रा को पार्टी ने जिलाध्यक्ष घोषित किया है। इसी तरह पश्चिमी यूपी की बात करें तो मुरादाबाद में राजपाल सिंह चौहान और अलीगढ़ महानगर में विवेक सारस्वत को अध्यक्ष घोषित किया गया है। बताते चलें कि इससे पहले भाजपा ने 27 नवंबर, 2019 को पहली सूची में 59 और 6 दिसंबर, 2019 को 20 जिलों के जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा की थी।

ये भी पढ़ेंः भाजपा ने 59 जिला-महानगरों के अध्यक्षों की सूची की जारी, जानिए आपके जिले में कौन बना..