Saturday, May 18सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा शहर में BJP नेता अनुराग ठाकुर का जबरदस्त रोड-शो, सदर प्रत्याशी प्रकाश द्विवेदी को जिताने की अपील

BJP leader Anurag Thakur's tremendous road show in Banda, Sadar candidate Prakash Dwivedi's appeal to win

समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में आज केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के स्टार प्रचारक अनुराग ठाकुर ने बीजेपी के सदर प्रत्याशी प्रकाश द्विवेदी के लिए बड़ा रोड-शो किया। इस दौरान हजारों की संख्या में समर्थक और कार्यकर्ता जुटे। खुद केंद्रीय मंत्री भी समर्थकों भीड़ देखकर गदगद नजर आए। स्टार प्रचारक ठाकुर ने कहा कि बीते 5 साल में सदर विधायक रहे प्रकाश द्विवेदी ने गांव से लेकर शहर तक विकास कार्य कराए हैं। वे युवा और जुझारू नेता हैं। बीते पांच साल से क्षेत्र में जमकर काम किया है। क्षेत्र में आरसीसी सड़कें बनवाई हैं। गांवों में विकास किया है।

BJP leader Anurag Thakur's tremendous road show in Banda, Sadar candidate Prakash Dwivedi's appeal to win

शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा जुलूस

केंद्रीय मंत्री अनुराग ने लोगों से सदर प्रत्याशी को वोट देकर उनको जिताने की अपील की। साथ ही सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर हमला भी बोला। कहा कि अखिलेश औरंगजेब की सोच वाले नेता हैं।

BJP leader Anurag Thakur's tremendous road show in Banda, Sadar candidate Prakash Dwivedi's appeal to win

कहा कि जनता पांच साल पहले ही सपा और बसपा के साथ-साथ कांग्रेस से किनारा कर चुकी है। उन्होंने कहा कि यूपी में फिर से भाजपा सरकार बनने पर मेधावी छात्राओं को मुफ्त स्कूटी मिलेगी। दो करोड़ नौजवानों को स्मार्ट फोन देने का लक्ष्य रखा गया है। यही नहीं श्रमिकों और स्वयंसेवी महिला संगठनों को एक लाख रुपए का तक क्रेडिट कार्ड भी बैंकों के माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा।

BJP leader Anurag Thakur's tremendous road show in Banda, Sadar candidate Prakash Dwivedi's appeal to win

जीआईसी मैदान से शुरू हुआ केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का रोड-शो शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरा। इस दौरान बड़ी संख्या में समर्थकों की भीड़ देखने को मिली। आम जनता भी अनुराग ठाकुर को देखने के लिए उमड़ी। इस मौके पर बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष कमलावती सिंह, सांसद, संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे। बांदा के बाद केंद्रीय मंत्री ठाकुर ने तिंदवारी में भी रोड शो किया।

ये भी पढ़ें : यूपी चुनाव 2022 : तीसरे चरण में 5 बजे तक 57.58% मतदान