Sunday, May 5सही समय पर सच्ची खबर...

भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी केस : SHO समेत 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड, पीड़ित महिला को सुरक्षा

BJP leader Shrikant Tyagi case : 7 policemen including SHO suspended, security to victim woman

समरनीति न्यूज, बांदा : Shrikant Tyagi Case  नोएडा की ग्रैंड ओमैक्स सोसाइटी में एक महिला से अभद्रता, गालीगलौ करने वाला छुटभैय्या नेता श्रीकांत त्यागी का मामला खूब गूंज रहा है। आज इस मामले में पीड़िता को सुरक्षा देने के साथ एसएचओ समेत 7 पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि दो पुलिसकर्मी महिला की सुरक्षा में तैनात रहेंगे।

एडीजी कानून व्यवस्था बोले,

एडीजी कानून व्यवस्था ने कहा कि आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि गौतमबुद्घ नगर के सेक्टर-93 में होने वाले इस दुर्भाग्यपूर्ण मामले को शासन ने बेहद गंभीरता से लिया है। आरोपी को जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं। उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सोसायटी में घुसे 6 को जेल

एडीजी ने बताया है कि पुलिस ने मौके से 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। श्रीकांत के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। उसकी संपत्ति भी कुर्क हो सकती है। वहीं सोसायटी में रात 8 बजे घुसे फरार श्रीकांत त्यागी के समर्थकों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

त्यागी पर 25 हजार ईनाम

उन सभी को जेल भेजा जा रहा है। बताते चलें कि भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी का दो दिन पहले एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ था। इस वीडियो में यह छुटभैय्या नेता एक महिला के साथ अभद्रता और मारपीट करता हुआ दिखाई दे रहा है। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही 25000 का इनामी घोषित किया है।