Saturday, April 20सही समय पर सच्ची खबर...

आज से 2 दिन के दौरे पर लखनऊ आ रहे BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा

BJP national president JP Nadda will be in Lucknow from 22 to 24 January

समरनीति न्यूज, लखनऊ : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का लखनऊ दौरा तय है। वह आज गुरुवार (21 जनवरी) को दो दिन के लिए लखनऊ आ रहे हैं। उनका यह दौरा कई मायनों में खास है। सूत्रों की माने तो अपने लखनऊ दौरे में राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा पार्टी को लेकर अहम बैठक करेंगे। इस बैठक में उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार के मंत्रिमंडल के संभावित विस्तार पर भी बातचीत होगी। इसके साथ ही पंचायत चुनाव-2022 को लेकर भी राष्ट्रीय अध्यक्ष रणनीति तैयार करेंगे। उनके दौरे को काफी अहम माना जा रहा है। कई महत्वूपर्ण फैसले किए जा सकते हैं।

पंचायत चुनाव की रणनीति और मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर अहम

दरअसल, पंचायत चुनाव में पहली बार भाजपा इतना खुलकर मैदान में उतरने जा रही है। ऐसे में पार्टी पंचायत चुनाव को लेकर कोई कमी नहीं छोड़ना चाहती है। राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा की बैठक में सबसे ज्यादा खास बात केंद्र सरकार के पूर्व आईएएस अधिकारी अरविंद कुमार शर्मा को लेकर हो सकती है। दरअसल, हाल ही में भाजपा में शामिल हुए शर्मा को प्रदेश में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। साथ ही मंत्रीमंडल में चुनावों से पहले बड़ा फेरबदल भी संभव है। कुछ मंत्रियों के विभाग बदलने के भी कयास लगाए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें : कानपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने शुभ मुहूर्त में की मां गंगा की आरती 

ये भी पढ़ें :