Friday, April 19सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में 3 सीटों पर कमल खिला, एक पर दौड़ी साइकिल, सदर में प्रकाश द्विवेदी की जोरदार वापसी

BJP won 3 seats in Banda, SP won in Baberu up election 2022

समरनीति न्यूज, बांदा : जिले की चार विधानसभा सीटों में तीन पर कमल खिला है। एक पर साइकिल दौड़ी है। सदर विधानसभा सीट से मौजूदा विधायक प्रकाश द्विवेदी ने दोबारा जोरदार ढंग से वापसी करते हुए जीत दर्ज कराई है। सदर विधायक श्री द्विवेदी को 81,557 वोट पाकर दूसरे नंबर पर रहीं सपा प्रत्याशी मंजूला सिंह को 15214 वोटों से हराया है। सपा प्रत्याशी को 66,343 वोट मिले हैं। प्रत्याशियों की जीत के साथ ही भाजपा खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई। डीजे की धुन पर योगी-मोदी जिंदाबाद के नारों के साथ भाजपा कार्यकर्ता खूब धिरके। गुलाल लगाकार एक-दूसरे को बधाई दी गई।

ऐसा रहा जीत का गणित

इसी तरह तिंदवारी विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी रामकेष निषाद ने 86812 वोटों से जीत दर्ज कराई है। उन्होंने सपा प्रत्याशी ब्रजेश प्रजापति को 28425 वोटों से हराया है। सपा प्रत्याशी को 58357 वोट मिले। इसी तरह नरैनी से बीजेपी प्रत्याशी ओममणी वर्मा ने 83263 वोट पाकर जीत दर्ज कराई है।

ये भी पढ़ें : UP : युवक का अश्लील वीडियो बना महिला कर रही ब्लैकमेल, फेसबुक से दोस्ती

उन्होंने सपा प्रत्याशी किरन वर्मा को 6719 वोटों से हराया है। सपा प्रत्याशी को 76544 वोट मिले हैं। वहीं बबेरू में सपा प्रत्याशी विशंभर यादव ने 7393 वोटों से बीजेपी प्रत्याशी अजय पटेल को हराया है। सपा प्रत्याशी को 79614 वोट, जबकि बीजेपी प्रत्याशी को 72221 वोट मिले हैं।

ये भी पढ़ें : बांदा में सपाइयों और अधिकारियों में जमकर नोंकझोंक, डीएम-एएसपी की भी गाड़ियां रोकीं..