Wednesday, May 8सही समय पर सच्ची खबर...

भाजपा ने जारी की MLC चुनाव के लिए 30 प्रत्याशियों की सूची, लखनऊ-बांदा-बिजनौर-सीतापुर से ये उम्मीदवार..

BJP released list of 30 candidates for MLC elections

आशा सिंह, लखनऊ : भारतीय जनता पार्टी ने विधान परिषद सदस्य (MLC) चुनाव में पहले चरण के लिए 30 उम्मीदवारों के नामों वाली सूची जारी कर दी है। बीजेपी ने गोरखपुर क्षेत्र के प्रभारी एवं भाजपा के प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता को लखीमपुर खीरी से प्रत्याशी बनाया है। वहीं युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी को भी उम्मीदवार बनाया है। इसी तरह लखनऊ-उन्नाव से रामचंद्र प्रधान, सीतापुर से पवन सिंह चौहान, बांदा-हमीरपुर से जितेंद्र सिंह सेंगर को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। बांदा-हमीरपुर से एमएलसी प्रत्याशी बनाए गए जितेंद्र सिंह सेंगर महोबा के भाजपा जिलाध्यक्ष रहे हैं। इसके साथ ही बीजेपी नेताओं ने चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। हाल ही में विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत पाने वाली बीजेपी अब पूरी कोशिश करेगी कि एमएलसी चुनाव में भारी बहुमत से जीत दर्ज कराए।

ये है भाजपा के सभी 30 प्रत्याशियों की सूची

  1. लखनऊ-उन्नाव से रामचंद्र प्रधान
  2. बांदा-हमीरपुर से जितेन्द्र सिंह सेंगर
  3. सीतापुर से पवन सिंह चौहान
  4. मुरादाबाद-बिजनौर से सत्यपाल सैनी
  5. रामपुर-बरेली से कुंवर महाराज सिंह
  6. बदायूं से वागीश पाठक
  7. पीलीभीत-शाहजहांपुर से डा. सुधीर गुप्ता
  8. हरदोई से अशोक अग्रवाल
  9. लखीमपुर खीरी से अनूप गुप्ता
  10. रायबरेली से दिनेश प्रताप सिंह
  11. प्रतापगढ़ से हरि प्रताप सिंह
  12. बाराबंकी से अंगद कुमार सिंह
  13. बहराइच से डा. प्रज्ञा त्रिपाठी
  14. गोंडा से अवधेश सिंह मंजू
  15. फैजाबाद से हरि ओम पाण्डेय
  16. गोरखपुर-महाराजगंज से सीपी चंद
  17. देवरिया से रतनपाल सिंह
  18. आजमगढ़-मऊ से अरुण कुमार यादव
  19. बलिया से रविशंकर सिंह पप्पू
  20. गाजीपुर से चंचल सिंह
  21. इलाहाबाद से केपी श्रीवास्तव
  22. झांसी-ललितपुर-जालौन से रमा निरंजन
  23. इटावा-फर्रुखाबाद से प्रांशु दत्त द्विवेदी
  24. आगरा-फिरोजाबाद से विजय शिवहरे
  25. मैनपुरी से ओम प्रकाश सिंह
  26. मथुरा-एटा से आशीष यादव आशू
  27. अलीगढ़ से ऋषिपाल सिंह
  28. बुलंदशहर से नरेंद्र भाटी
  29. मेरठ-गाजियाबाद से धर्मेन्द्र भारद्वाज
  30. मुजफ्फरनगर-सहारनपुर से वंदना मुदित वर्मा

ये भी पढ़ें : UP : सरकार का शपथ ग्रहण 25 मार्च को, PM Modi भी रहेंगे मौजूद