Friday, March 29सही समय पर सच्ची खबर...

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव ने वर्चुअल रैलियों के लिए कमर कसी, तैयारियों की समीक्षा

BJP state president Swatantra Dev reviewed preparations for virtual rallies

समरनीति न्यूज, लखनऊः आने वाली 21 जून से शुरू होने वाली वर्चुअल रैलियों को सफल बनाने को संगठन ने कमर कस ली है। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने हर बूथ पर कम से कम 20 लोगों को इकट्ठा करने का टारगेट तय किया है। दरअसल, यू-ट्यूब, ट्विटर और फेसबुक जैसे डिजिटल माध्यमों से इन रैलियों को सीधा प्रसारित किया जाएगा। इसके लिए नेटवर्किंग का काम तेज कर दिया गया है। बता दें कि बीजेपी की पहली रैली 21 जून को पश्चिमांचल क्षेत्र की होगी। इसमें बृज और पश्चिमी यूपी क्षेत्र को रखा जाएगा।

राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे रैली को संबोधित

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगतप्रकाश नड्डा खुद इस रैली को संबोधित करेंगे। गुरुवार को प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और महामंत्री सुनील बंसल ने इस रैली की तैयारियों की समीक्षा करते हुए जरूरी निर्देश दिए।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, डिजिटल संवाद में कार्यकर्ता दक्ष

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव ने सिंह ने कहा कि संगठन स्तर पर बीते कुछ समय से जो बैठकें और संवाद-सम्मेलन डिजिटल माध्यम से चल रहे हैं, उससे इतना तो साफ है कि निचले स्तर के कार्यकर्ता भी इसमें पूरी तरह से दक्ष हो गए हैं।

पूर्वांचल की 24 तो मध्यांचल की रैली 27 जून को होगी

बताते हैं कि पश्चिमांचल की रैली होने के बाद पूर्वांचल की रैली होगी। जो 24 जून को होगी। इस रैली में काशी और गोरखपुर क्षेत्र को शामिल किया गया है। इसी क्रम में आने वाली 27 जून को मध्यांचल क्षेत्र की रैली होनी है। इस रैली को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी संबोधित करने वाली हैं। इस रैली में अवध के साथ-साथ कानपुर और बुंदेलखंड के क्षेत्र को शामिल किया गया है।

ये भी पढ़ेंः बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की अपील, हर कार्यकर्ता PM care फंड में दे 100 रुपए

ये भी पढ़ेंः पीएम मोदी के लिए रामायण के ‘जामवंत’ ने कही यह बड़ी बात