Thursday, March 28सही समय पर सच्ची खबर...

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव घायल, हाथ की उंगली कटने पर मुजफ्फरनगर के अस्पताल में भर्ती..

समरनीति न्यूज, डेस्कः भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह सोमवार को मुजफ्फरनगर में आयोजित एक स्वागत समारोह के दौरान घायल हो गए। बताते हैं कि भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव मुजफ्फरनगर में एक स्वागत कार्यक्रम के दौरान गाड़ी से उतरते समय घायल हुए हैं। गाड़ी से उतरते वक्त खिड़की में उनकी उंगली फंसी और कटकर अलग हो गई। अब अस्पताल में उनकी सर्जरी हो रही है।

अफसरी के बीच हुई घटना 

बताया जाता है कि कार्यक्रम के दौरान वहां काफी अफरा-तफरी मची थी। इसी दौरान कुछ महिला कार्यकर्ता भाजपा अध्यक्ष का स्वागत करना चाहती थीं। भाजपा अध्यक्ष उनको देखकर गाड़ी से उतर रहे थे कि तभी उनके दाहिने हाथ की छोटी उंगली कटकर अलग हो गई। इससे भाजपा कार्यकर्ताओं के हाथ-पांव फूल गए। जल्द ही उनको शहर के वर्धमान अस्पताल ले जाया गया। वहां उनकी सर्जरी चल रही है। भाजपा नेता अस्पताल में मौजूद हैं। उधर, अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने बयान में कहा है कि दाहिने हाथ की छोटी उंगली में चोट लगी है। उनका इलाज चल रहा है। उनके सहारनपुर के कार्यक्रम को इस वजह से रद्द कर दिया गया है।

ये भी पढ़ेंः बीजेपी विधायक की धमकी के बाद दरोगा के खिलाफ महिला ने लिखाई छेड़छाड़ की रिपोर्ट, तूल पकड़ रहा मामला