Saturday, May 18सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में जीत के जश्न में नाले में गिरे भाजपा कार्यकर्ता की मौत

BJP worker died in drain in celebration of victory in Banda
अंकित गुप्ता (फाइल फोटो)

समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में हुई तीन भाजपा प्रत्याशियों की जीत के बाद जश्न मनाते समय एक युवक नाले में जा गिरा। बताया जा रहा है कि युवक का पैर फिसल गया था। नजर पड़ने पर लोग उसे उठाकर अस्पताल ले गए। वहां इलाज के दौरान चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जाता है कि शहर कोतवाली क्षेत्र के गायत्री नगर के रहने वाले अंकित गुप्ता (24) पुत्र वृंदावन गुप्ता भाजपा के बूथ अध्यक्ष थे। सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाते हुए मदद का भरोसा दिलाया है। इसके बाद पूरे शहर में घटना को लेकर चर्चा होती रही।

नाले में गिरने से लगी गंभीर चोटें

गुरुवार को प्रत्याशी की जीत के बाद वह जश्न मना रहे रहे। इसी दौरान पैर फिसल जाने से नजदीक स्थित नाले में जा गिरे। उन्हें गंभीर चोट आई। आसपास के लोगों ने देखा तो उठाकर अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता ने बताया कि अंकित रेलवे की तैयारी कर रहे थे। वह दो भाइयों में छोटे थे। उनकी शादी नहीं हुई थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। भाजपा नेताओं में इस घटना को लेकर दुख है। कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इसपर शोक प्रकट किया है।

ये भी पढ़ें : Actress ईशा गुप्ता (Esha Gupta) ने पहना बाॅडीसूट-हाई बूट्स, बिंदास लुक पर फैंस फिदा