Saturday, May 18सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा : 17 साल की लड़की का खून से लथपथ शव घर में पड़ा मिला

Breaking : 17 year old girl hanged in Banda

समरनीति न्यूज, बांदा : यूपी के बांदा जिले के कमासिन थाना क्षेत्र में एक 17 साल की लड़की का खून से लथपथ शव उसी के घर में पड़ा मिला। घटना से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। घटना कमासिन थाना क्षेत्र के एक गांव की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

बताते हैं कि लड़की के परिवार के लोग घटना के समय खेत पर गए थे। घर में छोटी बहन और मृतका थे। बाद में छोटी बहन भी पानी लेने घर से बाहर चली गई। इसी बीच घर पर यह घटना हो गई। बताते हैं कि लड़की का शव खून से लथपथ था। उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है। हत्या क्यों की गई। इस बात का पता लगाने में पुलिस जुटी है।

ये भी पढ़ें : दरवाजा खटखटाती रही पुलिस, एमआर ने खुद को गोली से उड़ाया