समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्कः बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत इस वक्त एक के बाद एक बेबाक बयान दे रही हैं। सोशल मीडिया पर वह बड़े धाकड़ अंदाज में अपनी बात कह देती हैं। इसी के चलते कंगना का एक ट्वीट जबरदस्त चर्चा में है। इस ट्वीट में कंगना ने मुंबई की तुलना पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर से कर डाली थी।
इसके बाद कंगना सभी के टारगेट पर आ चुकी हैं। ट्रोलर्स ही नहीं बल्कि कई बॉलीवुड सितारे भी कंगना को लताड़ से रहे हैं। कंगना के ट्वीट का अभिनेता सोनू सूद और रेणुका शहाणे ने जवाब भी दिया है।
दरअसल, कंगना ने शिवसेना नेता संजय राउत के ट्वीट का जवाब दिया था। संजय ने कंगना पर मुंबई पुलिस का अपमान करने का आरोप लगाया था।
साथ ही उनको मुंबई वापस न लौटने तक की सलाह दे डाली। इस पर कंगना रनौत ने ट्वीट कर जवाब लिख दिया।
ये भी पढ़ें : बालीवुड में जूनियर महिला को पोर्न देखने को फोर्स करता था कोरियोग्राफर, एफआईआर
कंगना अपने ट्वीट में लिखा कि शिवसेना नेता संजन राउत उनको खुली धमकी दे रहे हैं, साथ ही मुंबई वापस न आने की सलाह भी।
कंगना ने आगे लिखा था कि मुंबई अब पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर जैसा महसूस होता है। बस फिर क्या था, कंगना के ट्वीट पर बॉलीवुड सेलेब्रिटीज भड़क गए और जवाब देना शुरू कर दिया।
ये भी पढ़ें : Bollywood Actress मंदाना करीमी की Hot Photos ने इंटरनेट पर लगाई आग, ट्रोल हुईं