Saturday, April 20सही समय पर सच्ची खबर...

Bollywood : अभिनेत्री आशा पारेश को दादा साहब फाल्के अवार्ड

Bollywood : Dadasaheb Phalke Award to actress Asha Paresh

विपुल, मनोरंजन डेस्क : अपने समय की दिग्गज और खूबसूरत अभिनेत्री आशा पारेख को साल 2022 में दादा साहब फाल्के अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। इसका एलान केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने किया है। वैसे तो अभिनेत्री आशा पारेख एक्टिंग से फिलहाल दूर हैं, लेकिन 60 और 70 के दशक आशा पारेख ने अपने शानदार और जबरदस्त अभिनय से जो छाप लोगों के दिलों-दिमाग पर छोड़ी, वह अमिट रही।

Bollywood : Dadasaheb Phalke Award to actress Asha Paresh

अपने समय में बड़े पर्दे के जरिए लाखों-करोड़ों दिलों पर राज करने वाली आशा पारेश को 1992 में पद्मश्री अवार्ड मिल चुका है। गुजरात के एक मध्यमवर्गीय परिवार में जन्मी आशा पारेख का जन्म 2 अक्टूबर 1942 को हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर की थी।

Bollywood : Dadasaheb Phalke Award to actress Asha Paresh

बालीवुड के ही-मैन कहे जाने वाले अभिनेता धर्मेंद्र के साथ भी उनकी जोड़ी खूब जमी। काफी चर्चा में रही। खासकर मेरा गांव, मेरा देश फिल्म में दोनों को दर्शकों ने साथ में खूब पसंद किया। ‘आसमान’ 1952 में बतौर एक्ट्रेस उनकी पहली फिल्म थी। 80 फिल्मों में बतौर अभिनेत्री की पारी खेलने वाली आशा की फिल्म ‘जब प्यार किसी से होता है’, ‘घराना’, ‘भरोसा’, ‘मेरे सनम’, ‘तीसरी मंजिल’, ‘दो बदन’, ‘उपकार’, ‘शिकार’, ‘साजन’, ‘आन मिलो सजना’ जबरदस्त हिट रही थीं।

Bollywood : Dadasaheb Phalke Award to actress Asha Paresh

आशा पारेश ने कभी शादी नहीं की थी, लेकिन उनके निर्देशक नासिर हुसैन के अफेयर की खूब चर्चाएं भी रहीं। आशा पारेख की छवि एक ऐसी अभिनेत्री के रूप में है, जिसतक पहुंचना आज दूसरी अभिनेत्रियों के लिए आसान नहीं है। 2002 में उनको फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड भी मिल चुका है। इसके अलावा भी उनको कई अवार्ड मिले हैं।

ये भी पढ़ें : Bollywood : Actress आकांक्षा की Bold Photos ने मचाया सोशल मीडिया में धमाल