Thursday, March 28सही समय पर सच्ची खबर...

Bollywood : मुंबई में मशहूर गायक बप्पी लहरी का निधन

Bollywood : Famous singer Bappi Lahiri passes away

समरनीति न्यूज, डेस्क : Bappi Lahiri Passes Away : मशहूर गायक और कंपोजर बप्‍पी लहरी का बीती रात मुंबई के क्रिटिकेयर अस्पताल में निधन हो गया। वह 69 वर्ष के थे। अस्‍पताल के डायरेक्‍टर डा. दीपक नामजोशी ने मीडिया को इसकी जानकारी दी है। बताते हैं कि बीते करीब 1 महीने से बप्‍पी लहरी का अस्पताल में इलाज चल रहा था।

पिछले कई महीनों से थे बीमार

15 फरवरी को उनको अस्पताल से छुट्टी दी गई। इसके बाद फिर उनकी तबियत बिगड़ने पर उनको अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों का कहना है कि लहरी का निधन मंगलवार रात को ऑब्‍सट्रक्टिव स्‍लीप एप्‍निया (OSA) के कारण हुआ।

ये भी पढ़ें : Breaking : भारत रत्न लता मंगेश्कर का निधन

उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत अन्य नेताओं ने शोक जताया है। बताते चलें कि 1980 और 1990 के दशक में अपने गानों से लोगों के दिलों पर राज करने वाले लहरी का जन्‍म 27 नवंबर 1952 को पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में हुआ था। लहरी एक बंगाली ब्राह्मण परिवार से आते थे।