Monday, April 29सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking : भारत रत्न लता मंगेश्कर का निधन

Shri Ram Mandir Bhoomi Poojan: Lata Mangeshkar said, every beat and every breath saying 'Jai Shri Ram'

समरनीति न्यूज, ब्यूरो : भारत रत्न मशहूर गायिका लता मंगेश्कर का आज मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में आज सुबह 8.12 बजे निधन हो गया। स्वर कोकिला लता मंगेश्कर 92 साल की थीं। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है। गडकरी ब्रीच कैंडी अस्पताल पहुंचे हैं। लता दीदी के निधन से पूरे फिल्मी जगत के साथ देशभर में शोक की लहर दौड़ गई है। गायिका अनुराध पौडवाल ने भी उनको श्रद्धांजलि दी है। बताते चलें कि लता दीदी बीती 8 जनवरी से मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थीं। उनको सर्दी और निमोनिया की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तभी से उनका इलाज चल रहा था।

ये भी पढ़ें : स्वर कोकिला लता मंगेशकर के हाथों में कपूर खानदान का लाडला वारिस..