समरनीति न्यूज, बांदा : मटौंध थाना क्षेत्र में मुरेड़ी के पास नेशनल हाईवे-35 पर एक महिला का शव पड़ा मिला है। महिला के सिर को बुरी तरह से कुचला गया है। फॉरेंसिक टीम के साथ पुलिस उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। अपर पुलिस अधीक्षक बांदा श्री लक्ष्मी निवास मिश्रा ने मामले में जानकारी दी है। उन्होंने कहा है। महिला के हाथ में ओम राम राम अजय गुदा हुआ है।
दाहिने हाथ का अंगूठा गायब मिला
दाहिने हाथ का एक अंगूठा भी गायब है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के भेजा है। इससे पहले पुलिस ने शव मिलने वाली जगह पर छानबीन की। सबूत जुटाए और महिला के शव की पहचान कराने का प्रयास किया। हालांकि, मौके पर मौजूद लोगों की भीड़ महिला की पहचान नहीं कर सकी। एएसपी श्री मिश्रा ने बताया कि पुलिस मामले में विधिक कार्रवाई कर रही है।
ये भी पढ़ें : बांदा में दो चचेरे भाइयों से कुकर्म, स्कूल से लौटते समय चाकू की नोक पर वारदात