Friday, March 29सही समय पर सच्ची खबर...

Update-Breaking : बांदा से कानपुर व्यापारियों को लेकर जा रही बस की डंपर से टक्कर, 3 रेफर, कई घायल

Breaking : Dumper of bus carrying Banda to Kanpur traders collides, 20 injured

समरनीति न्यूज, कानपुर : आज सोमवार को बांदा से व्यापारियों को लेकर कानपुर जा रही एक बस की फतेहपुर में डंपर से टक्कर हो गई। यह हादसा फतेहपुर के औंग के पास हाइवे पर हुआ। बस में सवार करीब 20 लोगों के घायल होने की जानकारी मिल रही है। हालांकि, अभी किसी के नाम-पते स्पष्ट नहीं हो सके हैं। हादसा सुबह करीब साढ़े 9 बजे करीब हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। घायल लोग बांदा के बबेरू व आसपास इलाके के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

तीन लोग गंभीर हालत में रेफर

बताया जाता है कि कानपुर-प्रयागराज हाइवे पर औंग थाने के छिवली गांव में डंपर और यात्री बस की तेज टक्कर हो गई। बस चालक बबलू (45) निवासी बांदा, आज सुबह ही यात्रियों को लेकर कानपुर के लिए निकला था। डंपर हाइवे चौड़ीकरण स्टोर में गिट्टी उतारकर फतेहपुर की ओर जा रहा था। बताते हैं कि बस में बांदा के बबेरू थाना क्षेत्र के आसपास रहने वाले कुल 40 यात्री थे।

ये भी पढ़ें : UPPanchayatElection2021 : बागी BJP विधायक, भाई-भतीजों समेत पार्टी से बाहर, बगापत पर एक्शन

हादसे में 9 लोग गंभीर रूप से घायल हुए। चालक सहित 3 को मामूली चोटें पहुंचीं। औंग इंस्पेक्टर अनूप सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया है कि गंभीर रूप से घायल यात्रियों को थाना पुलिस की गाड़ी व पीआरबी वाहन और एंबुलेंस से गोपालगंज अस्पताल भेजा गया है। वहां से डाक्टरों ने फतेहपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

इलाज के लिए घायलों को अस्पताल भेजा गया

बताते हैं कि बस में सवार लोग बांदा जिले के मर्का के रहने वाले थे। घायलों को ग्रामीणों ने मदद करके बाहर निकाला। हादसे के बाद भीषण जाम लग गया। दोनों ओर से वाहनों की लंबी कतार लगी रही।

ये भी पढ़ें : Coronavirus : अब पूरे बांदा जिले में नाइट कर्फ्यू, ‘समरनीति न्यूज’ से जिलाधिकारी ने कही ये बातें..

मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया है। आज सुबह करीब साढ़े 9 बजे हुए इस हादसे में करीब 20 लोगों के घायल होने की सूचना है। घायलों को इलाज के लिए गोपालगंज स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। पुलिस ने क्रेन मंगवाकर गाड़ियों को हटवाया। इसके बाद जाम की स्थिति सुधर सकी।

ये भी पढ़ें : UP Panchayat Chunav : रसगुल्लों के बाद दो क्विंटल जलेबी-समोसे पकड़े, प्रत्याशी व पति पर FIR