Thursday, April 25सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking : बांदा की बड़ी खबर सबसे पहले ! कानपुर से जिंदा लौटी बांदा की नदी में मृत मिली महिला, पोस्टमार्ट में हुई थी हत्या की पुष्टि

Breaking : First big news of Banda ! Woman found dead in river returned alive, post-mortem confirms strangled murder

समरनीति न्यूज, बांदा : जिले के जसपुरा थाना क्षेत्र में 3 दिन पहले केन नदी में जिस महिला का शव मिला था। वह आज जिंदा लौट आई। महिला के शव की पहचान पुलिस की मौजूदगी में परिजनों ने बिलोड़ा डेरा, जसपुरा की रहने वाली जयदेवी के रूप में की गई थी। महिला के शव का पोस्टमार्टम होने के बाद हत्या का कारण गला दबाना आया था। इसके बाद पति और ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा भी दर्ज हुआ।

मामले को लेकर एडिशनल एसपी ने कही यह बात

इसी बीच आज शनिवार को एक चौंकाने वाले घटनाक्रम में वही महिला जिंदा लौट आई। खुद थाने पहुंची और पुलिस को बताया कि वह जिंदा है। उधर, अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र चौहान ने बताया है कि मामले की जांच की जा रही है। महिला कानपुर के घाटमपुर से लौटी है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। बहरहाल मामले में आए इस मोड़ ने पूरे पुलिस महकमे के अधिकारियों को हिलाकर रख दिया है। संभवत: इसमें थाना पुलिस के कुछ लोगों के खिलाफ दंडनात्मक कार्रवाई हो सकती है।

3 दिन पहले मिला था शव, पहचानी गई थी जयदेवी

बताते चलें कि जसपुरा थाना क्षेत्र में 3 दिन पहले केन नदी में एक महिला का शव मिला था। शव की पहचान बिलो़ड़ा डेरा की जयदेवी के रूप में हुई। 25 साल की इस महिला के पिता रमेश निषाद ने दामाद समेत ससुरालियों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने महिला का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की मौत का कारण गला दबाकर हत्या बताया गया।

पति, सास-ससुर पर दर्ज हुआ था दहेज हत्या का मुकदमा

पुलिस ने तेजी दिखाई और मुकदमा लिख लिया। मृतका के पिता की ओर से उसके पति, सास और ससुर के खिलाफ मुकदमा लिखाया गया।

ये भी पढ़ें : 3 दिन बाद कुएं सेे जिंदा निकली प्रेमिका ने प्रेमी के कुकर्मों का खोला ऐसा चिट्ठा कि पुुलिस भी रह गई हैरान..

आज महिला जिंदा कानपुर से लौटी और सीधे थाने पहुंचकर अपनी बात कही। पुलिस भी महिला के जिंदा लौटने से चौंक गई। ऐसे में कई सवाल खड़े हो गए हैं।

पुलिस के लिए चुनौती बनी दूसरी हत्या की जांच

सबसे अहम सवाल यह है कि अगर महिला के शव की पहचान जयदेवी के रूप में हुई तो क्या किसी ने साजिश रची थी। झूठी पहचान करके ससुराल पक्ष के लोगों को फंसाने का मामला तो नहीं। वहीं दूसरा अहम सवाल है कि वह शव किसका है जो केन नदी से मिला। उसमें भी महिला की गला दबाकर हत्या की बात आई है। मतलब साफ है पुलिस को दो जांच करनी होंगी। पहली जयदेवी कैसे गायब हुई और उसकी लापता होने को हत्या किसने बनाया। दूसरी मरने वाली महिला कौन थी और उसकी हत्या किसने की। ऐसे में बड़ी साजिश की ओर भी संकेत मिल रहे हैं। थाना प्रभारी पंकज सिंह का कहना है कि जांच की जा रही है। महिला से पूछताछ कर रहे हैं। हालांकि, घटना पुलिस की बड़ी नाकामी और लापरवाही की ओर इशारा कर रही है।

संबंधित खबर पढ़ें : बांदा के जसपुरा में 6 दिन से लापता विवाहिता का नदी में मिला शव, हत्या का आरोप