Friday, September 12सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking : बांदा में छात्रा ने खुद को गोली से उड़ाया, यह थी वजह

Breaking girl student shot herself in Banda, this was reason

समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में आज दोपहर हुई एक अजीबो-गरीब घटना में एक छात्रा ने खुद को तमंचे से गोली मार ली। इससे छात्रा की मौत हो गई। गोली की आवाज सुनकर परिवार में हड़कंप मच गया। छात्रा को खून से लतपत देखा तो कोहराम मच गया। परिवार के लोग आनन-फानन में छात्रा को उठाकर जिला अस्पताल लाए। वहां डाक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। घटना जिले के बिसंडा थाना क्षेत्र के एक गांव की है। घटना से हड़कंप मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में मातम पसरा हुआ है।

मां की डांट से आहत होकर उठाया कदम

घटना का कारण छात्रा के मां के डांट से आहत होना बताया जा रहा है। बिसंडा थाना क्षेत्र के अलिहा गांव की रहने वाली खुशी (17) पुत्री संजय सिंह ने बुधवार दोपहर घर में खुद को तमंचे से गोली मार ली। गोली पेट में लगी। गोली की आवाज सुनकर पहले मां वहां पहुंची। मां ने बेटी को खून से लतपत देखा चीख पड़ीं। उनको निजी वाहन से जिला अस्पताल लाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें : यूपी चुनाव 2022 : पीली साड़ी वाली पोलिंग अफसर रीना द्विवेदी के बूथ पर बंपर वोटिंग, सुबह 11 बजे 50% मतदान

सूचना पाकर सीओ सिटी राकेश सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। फिर अस्पताल भी गए। मृतका की मां मीना सिंह का कहना है कि बेटी खुशी मुरवल स्थित इंटर कालेज में कक्षा 11 में पढ़ती थी। बुधवार को देर से जागी तो उसे डांट दिया। इसी से नाराज होकर उसने यह कदम उठाया। पुलिस तमंचा कहां से आया। इसकी भी जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें : यूपी चुनाव 2022 : बांदा में शाम 5 बजे तक 57.48% मतदान