Thursday, March 28सही समय पर सच्ची खबर...

कानपुर : घर में महिलाओं को बंधक बनाकर 20 लाख की लूट, रिटायर्ड HAL कर्मी के घर वारदात

Breaking Kanpur : 20 lakh looted after taking women hostage in house of retired HAL worker

समरनीति न्यूज, कानपुर : शहर में आज तड़के सुबह बदमाशों ने एक रिटायर्ड एचएएल कर्मी के घर पर धावा बोल दिया। बदमाशों में घर में मौजूद दो महिलाओं को बंधक बनाकर लाखों की नगदी और जेवर लूटे। घटना के समय गृहस्वामी घर से बाहर गए हुए थे। घर में महिलाएं ही थीं। उधर, कुछ दूरी पर स्थित चौकी पुलिस के देरी से पहुंचने को लेकर लोगों में नाराजगी रही। हालांकि, पुलिस का कहना है कि फारेंसिक टीम सबूत जुटा रही है, जल्द घटना के खुलासे का प्रयास किया जा रहा है।

सुबह करीब साढ़े 4 बजे घर में घुसे बदमाश

बताया जाता है कि चकेरी में सेवानिवृत्त एचएएल कर्मी रामकेवल सिंह अपने परिवार के साथ कालोनी में रहते हैं। उनके परिवार में पत्नी धर्मशीला देवी व बेटा धीरेंद्र और तीन बेटियां हैं। बेटियों की शादी हो चुकी है। बताते हैं कि आज शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 4 बजे वह रोज की तरह घर से दूध लेने के लिए निकले थे। घर में पत्नी और बहू-बेटियां थीं।

ये भी पढ़ें : Banda Big Breaking : बांदा में पूर्व विधायक के साले के घर डकैती, बदमाशों ने परिजनों को बेरहमी से पीटकर लाखों की नगदी-जेवर लूटे

इसी बीच मौका पाकर 4-5 युवक घर में घुस आए और घर का कीमती सामान बटोरने लगे। आहट पाकर पत्नी की नींद खुली तो उन्होंने शोर मचाने की कोशिश की। बदमाशों ने उन्हें पकड़कर मारपीट की। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी।

फारेंसिक टीम और डाॅग स्कवायड भी पहुंचा

बाद में बदमाश लूटपाट करके मौके से भाग निकले। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी दधिबल तिवारी मौके पर पहुंचे। फोरेसिंक टीम व डॉग स्कवायड ने भी सबूत जुटाने का प्रयास किया। पीड़ित परिवार ने पुलिस को बताया है कि बदमाश घर से लगभग 8 हजार नकद, तीन बेटियों और पत्नी के साथ-साथ बहू के जेवरों समेत 20 लाख का सामान लूट ले गए हैं। थाना प्रभारी का कहना है कि घटना की रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए सबूत जुटाए जा रहे हैं। उधर, आसपास के लोगों ने कहा कि घटनास्थल से थोड़ी दूरी पर ही रामादेवी पुलिस चौकी है। सूचना देने के बावजूद चौकी प्रभारी को मौके पर पहुंचने में 1 घंटे का समय लग गया। लोगों ने इसपर नाराजगी जताई।

ये भी पढ़ें : Update-Big News : झांसी में सिरफिरे ने पहले छात्र पर क्लास में झोंका फायर, फिर छात्रा को घर में घुसकर मारी गोली