Friday, September 12सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking : बांदा जेल में देर रात DM-SP का छापा, मुख्तार के बैरक समेत गहन छानबीन

corona infected prisioner death in Banda jail

समरनीति न्यूज, बांदा : बीती रात मंडल कारागार में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने छापेमारी की। अचानक हुई इस छापेमारी से जेल में खलबली मच गई। बताते हैं कि अधिकारियों ने माफिया विधायक मुख्तार के बैरक की तलाशी ली। साथ ही उसकी गतिविधियों की जांच भी की। सुरक्षा के बिंदुओं को भी देखा और जांचा। जिलाधिकारी अनुराग पटेल और पुलिस अधीक्षक अभिनंदन भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बताया कि जेल का रूटीन निरीक्षण था। काफी देर तक जेल की सारी व्यवस्था चेक की।

एक घंटे से ज्यादा चला जेल में सर्च आपरेशन

सुरक्षा के लिहाज से भी चीजों को देखा और परखा। बताते चलें कि बांदा जेल में माफिया पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी को लेकर सुरक्षा व्यवस्था काफी सख्त है। साथ ही जिला प्रशासन सुरक्षा के लिहाज से लगातार जेल की व्यवस्था पर नजर रख रहा है। अधिकारियों ने बताया कि यह जेल की रूटीन चेकिंग थीं। मुख्तार की सुरक्षा और जेल की व्यवस्था को जांचने के लिए औचक रूप से चेकिंग की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रहा। बताते चलें कि माफिया मुख्तार के चलते जेल की सुरक्षा व्यवस्था काफी सख्त है।

ये भी पढ़ें : बड़ी कार्रवाई : जेल में बंदी की मौत पर अधीक्षक निलंबित, हत्या का मुकदमा भी