Friday, April 26सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा की खास खबर : नहीं आएंगे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या, कार्यक्रम रद्द

Corona infection to UP Deputy CM Keshav Prasad Maurya

समरनीति न्यूज, लखनऊ/बांदा : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या का बांदा आने का 20 जनवरी का कार्यक्रम रद्द हो गया है। अब वह बांदा नहीं आएंगे। अंतिम क्षणों में उनका कार्यक्रम रद्द हो गया है। इसकी वजह भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का लखनऊ दौरा है। बताते हैं कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा 22 से 24 जनवरी तक राजधानी लखनऊ में रहेंगे। वहीं कवि कुमार विश्वास का प्रोग्राम भी रद्द हो गया है। जीआईसी मैदान में कुमार विश्वास के कार्यक्रम की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी थीं।

डिप्टी सीएम के पीए ने पुष्टि की

बांदा में डिप्टी सीएम मौर्या के आने का कार्यक्रम था। उनको 20 जनवरी को बांदा में जिला पंचायत कार्यालय में अटल वाटिका में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी बाजपेई जी की प्रतिमा का अनावरण करना था। उनके साथ भाजपा के महामंत्री सुनील बंसल के भी बांदा आने का कार्यक्रम था। कार्यक्रम के तहत बांदा में भाजपा के नए कार्यालय भवन का उद्घाटन होना था। साथ ही कार्यकर्ताओं की कार्यशाला भी थी। इसको लेकर प्रशासनिक स्तर पर जबरदस्त ढंग से तैयारियां चल रही थीं। सड़कों को चाकचौबंद किया जा रहा था। गड्डों को भर दिया गया था। रोड लाइटें दुरुस्त की जा रही थीं। जिला प्रशासन द्वारा शहर को सजाने और संवारने का काम हो रहा था।

ये भी पढ़ें : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने ‘समरनीति न्यूज’ कार्यालय का किया उद्घाटन, विश्वसनीयता-निष्पक्षता को सराहा