समरनीति न्यूज, कानपुर : आज रविवार को कानपुर की अस्थाई जेल में एक रेप आरोपी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। यह आरोपी कोरोना संकट काल में कानपुर के चौबेपुर में बनाई गई अस्थाई जेल में बंद था। उसे शुक्रवार रात ही पुलिस ने गिरफ्तार किया था। शनिवार को कोर्ट में पेश करने के बाद उसे अस्थाई जेल भेजा गया था। वहीं चिकित्सकों ने उसकी मौत की वजह पिटाई होने की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताया जाता है कि शुक्रवार शाम जिले के सचेंडी थाना क्षेत्र के एक गांव की बीए की छात्रा से रेप की घटना प्रकाश में आई थी। छात्रा से रेप का आरोप गांव के ही एक युवक पर लगा थआ। घटना उस वक्त हुई थी जब छात्रा शौच के लिए गई थी।
शुक्रवार रात पुलिस ने किया था गिरफ्तार
आरोप था कि गांव के ही सुबोध बाजपेई नाम के युवक ने उसे खेत में खींचकर उससे रेप कर दिया था। पुलिस ने रिपोर्ट लिखने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। उसे शनिवार को कोर्ट में पेश करने के बाद अस्थाई कारागार चौबेपुर भेज दिया गया था।
आज सुबह करीब 10 बजे जेल में उसकी संदिग्ध हालात में मौत हो गई। चौबेपुर स्वास्थ्य केंद्र के डाक्टर यशोवर्धन ने उसकी वजह पिटाई होने की आशंका जताई है।
ये भी पढ़ें : दिल्ली में एक और ढोंगी बाबा का काला कारनामा, नामी स्कूल की शिक्षिका से किया रेप
डाक्टर का कहना है कि बाकी बातें पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही साफ हो सकेंगी। उधर, कानपुर के एसपी ग्रामीण बृजेश श्रीवास्तव का कहना है कि शुक्रवार रात आरोपी को शुक्रवार रात को ग्रामीणों ने पकड़ लिया थआ। रात में उसकी पिटाई की गई थी। बाद में चौकी पुलिस को सौंप दिया गया था। कहा कि शनिवार को मेडिकल कराने के बाद ही उसे जेल भेजा गया था। कहा कि पुलिस द्वारा पिटाई की कोई बात प्रकाश में नहीं आई थी। कहा कि मामले की पूरी जांच की जाएगी।
ये भी पढ़ें : यूपीः पंजाब की महिला कांग्रेस सांसद को भेजता था अश्लील मैसेज-पोर्न वीडियो, पुलिस के हत्थे चढ़ा