Friday, April 19सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking : अमरोहा के धनौरा में अशोक टाल वालों के घर लूट, पुलिस को जानकारों पर शक-3 को उठाया

Breaking News : Robbery by entering Ashok Tall's house in Dhanaura, Amroha, miscreants held elderly couple hostage

समरनीति न्यूज, मुरादाबाद : अमरोहा जिले के मंडी धनौरा में बीती रात बड़ी वारदात हो गई। शहर के घनी आबादी वाले इस क्षेत्र में हुई वारदात ने सुरक्षा दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बदमाशों ने धनौरा कस्बे के घनी आबादी वाले क्षेत्र में अशोक टाल वालों के घर में घुसकर लूट की वारदात को अंजाम दिया। बताते हैं कि बदमाश रात करीब 10 बजे के आसपास अशोक कुमार अग्रवाल (टाल वाले) के घर में घुसे। वहां दोनों पति-पत्नी को असलहों के दम पर बंधक बना लिया। इसके बाद लूटपाट शुरू कर दी। रात में ही पुलिस अधीक्षक अमरोहा भी मौके पर पहुंचे।

रात 10 बजे वारदात, इलाके में सनसनी

बदमाशों ने बड़े आराम से पूरे घर को खंगाला। सूत्रों का कहना है कि बदमाश नगदी-जेवर ले गए। उधर, धनौरा के थाना प्रभारी प्रेमपाल सिंह ने बताया कि वारदात में किसी जानकार के होने की आशंका है। पुलिस अपनी जांच में जुटी है। रात में 3 लोगों को शक के आधार पर पकड़ा गया है।

पुलिस ने 3 को उठाया, जानकारों पर शक

उनसे पूछताछ की जा रही है। धनौरा एसओ ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी फुटैज भी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही खुलासा कर लिया जाएगा। हालांकि, एसओ का कहना है कि बदमाश सिर्फ बुजुर्ग दंपति के पहने हुए जेवर ही ले जा सके हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि घर के पिछले हिस्से मेें दो गार्ड रहते हैं। गार्ड ने ही पुलिस को सूचना दी। इसके बाद लूट हो गई, यह समझ से परे है और जांच का विषय है।

ये भी पढ़ें : Amroha News : कान्वेंट स्कूल की छात्रा के अपहरण का प्रयास, शोर मचाने पर भागा बदमाश..