समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा जिले में आज एक करीब 32 साल की महिला का शव नग्न हालत में पड़ा मिला। उसके सिर पर बुरी तरह से प्रहार कर चेहरा बिगाड़कर हत्या की गई है। यह शव मटौंध थाना क्षेत्र में हाइवे पर पड़ा मिला है। देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। वहीं मटौंध पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू की है। इसके बाद एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्रा भी मौके पर पहुंचे। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन जारी है। डाॅग स्कवायड और फारेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर सबूत जुटाए हैं। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी रही। हालांकि, कोई भी महिला की पहचान नहीं कर सका।
चेहरा बिगाड़ने के लिए सिर को कूचा गया
जानकारी के अनुसार मटौंध थाना क्षेत्र के भुरेड़ी स्थित नेशनल हाइवे के किनारे महिला का शव नग्न हालत में पड़ा मिला। महिला की उम्र लगभग 32 साल है। गांव के लोगों का कहना है कि आशंका है कि महिला से दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की गई है।
ये भी पढ़ें : Breaking : बांदा में हाइवे पर मिला महिला का शव, सिर कुचला हुआ और हाथ पर लिखा..ओम राम-राम अजय
महिला के हाथ में ओम, राम-राम, अजय गुदा हुआ है। महिला के दाहिने हाथ का अंगूठा भी नहीं है। शव की पहचान कराने का प्रयास जारी है। पुलिस पता करने का प्रयास कर रही है कि मरने वाली युवती कौन थी और कहां की रहने वाली थी। इसके बाद हत्या का खुलासा किया जा सकेगा।
ये भी पढ़ें : Breaking : छात्रा का शव लटकता मिला, छानबीन में जुटी पुलिस