Friday, September 12सही समय पर सच्ची खबर...

बरेली में CM Yogi को गोली चलने की धमकी देने वाले सपा MLA शहजील के पेट्रोल पंप पर चला बुलडोजर

Bulldozer ran at petrol pump of SP MLA Shahjeel, who threatened to shoot CM Yogi

समरनीति न्यूज, लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गोलियां चलने की धमकी देने वाले समाजवादी पार्टी के विधायक शहजील इस्लाम के पेट्रोल पंप पर भी बुलडोजर चल गया है। हाल ही में बरेली सपा विधायक शहजील इस्लाम ने सीएम को लेकर विवादित बयान दिया था। सपा विधायक ने कहा था कि उनके मुंह से बोली निकलेगी तो हमारी बंदूकों से गोली निकलेगी। इस बयान की काफी निंदा हुई थी। विपक्षी दलों ने कहा था कि सपा के नेता सिर्फ मरने-मारने की बातें करते हैं।

बिना नक्शा पास कराए बना रखा था पेट्रोल पंप

सपा विधायक शहजील के खिलाफ हिंदू वाहिनी के नेता की ओर से एफआईआर भी दर्ज हो चुकी है। हालांकि, सपा नेताओं और विधायकों के विवाविद बयान कोई नई बात नहीं हैं। कभी गोलियां चलाने की बात करना तो कभी अधिकारियों से हिसाब चुकाने की बातें सपा नेता करते रहे हैं।

ये भी पढ़ें : खौफनाक : चाची ने भतीजे को दिया एड्स, झांसे में लेकर बनाए संबंध..FIR

वहीं पेट्रोल पंप पर बुलडोजर को लेकर बरेली विकास प्राधिकरण का कहना है कि यह पेट्रोल पंप बिना नक्शा पास कराए बनाया गया था। इसी कारण यह कार्रवाई की गई है। सपा विधायक का यह पेट्रोल पंप बरेली के परसाखेड़ा में स्थित है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि अभी और अभिलेखों की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें : बांदा में 500 रुपए के लिए 13 साल के बच्चे का कत्ल, हत्यारोपी ने बेखौफ कबूला जुर्म