Friday, April 19सही समय पर सच्ची खबर...

दुनिया

वर्ल्ड कप 2023 में भारत की हार, पीएम मोदी ने कही यह बात..

वर्ल्ड कप 2023 में भारत की हार, पीएम मोदी ने कही यह बात..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, खेलकूद, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, लखनऊ डेस्क : भारत की मेजबानी में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुए आज वर्ल्ड कप 2023 फाइनल मुकाबले में इंडिया टीम हार गई। आस्ट्रेलिया ने 6 विकेट से भारतीय टीम को पराजित किया। इस खबर ने सभी को मायूस कर दिया। पूरा देश निराश हुआ। लगातार शानदार जीत के साथ आगे बढ़ती हुई फाइनल में पहुंची भारतीय टीम की इस हार की किसी को उम्मीद नहीं थी। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय टीम को हौंसला देते हुए कहा कि हम आपके साथ खड़े हैं। पीएम मोदी ने कहा कि हम अपने खिलाड़ियों के साथ खड़े हैं आज भी और हमेशा। उधर, आस्ट्रेलियाई टीम छठी बार वर्ल्ड कप चैंपियन बनी है। वहीं भारत का तीसरी बार वर्ल्ड कप जीतने का सपना चकनाचूर हो गया है। ये भी पढ़ें : वर्ल्ड कप 2023 में बड़ी चूक, फिलिस्तीनी समर्थक सुरक्षा घेरा तोड़कर मैदान में घुसा, कोहली को पीछे से पकड़ा-गिरफ्तार  ...
वर्ल्ड कप 2023 में बड़ी चूक, फिलिस्तीनी समर्थक सुरक्षा घेरा तोड़कर मैदान में घुसा, कोहली को पीछे से पकड़ा-गिरफ्तार

वर्ल्ड कप 2023 में बड़ी चूक, फिलिस्तीनी समर्थक सुरक्षा घेरा तोड़कर मैदान में घुसा, कोहली को पीछे से पकड़ा-गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, खेलकूद, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ डेस्क : World Cup 2023 अहमदाबाद में भारत की मेजबानी में खेला जा रहे वर्ल्ड कप फाइनल मैच के दौरान सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई है। भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल मुकाबले में नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज अचानक एक फिलिस्तीन समर्थक घुस गया। सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए कोहली के पास जा पहुंचा। सुरक्षा कर्मियों ने किया गिरफ्तार उसने कोहली को पकड़ लिया। यह देखकर कोहली भी हैरान रह गए। हालांकि, जल्द ही सुरक्षा कर्मियों ने वहां पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया। फिलिस्तीन के इस समर्थक ने मुंह पर फिलिस्तीनी झंडे वाला माॅस्क लगा रखा था। हाथ में फिलिस्तीन का झंडा भी ले रखा था। ये भी पढ़ें : Lucknow : यूपी में हलाल सर्टिफाइड उत्पादों पर रोक, पकड़े जाने पर उम्रकैद, सीएम योगी के सख्त निर्देश यह चौंका देने वाला वाक्या उस समय सामने आया, जब भारतीय टीम 14वें ओवर की...
पाकिस्तानी क्रिकेटर का ऐश्वर्या राय पर विवादित बयान, पाकिस्तान की सड़ी-घिनौनी मानसिकता आई सामने

पाकिस्तानी क्रिकेटर का ऐश्वर्या राय पर विवादित बयान, पाकिस्तान की सड़ी-घिनौनी मानसिकता आई सामने

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, लखनऊ डेस्क : भारत में जारी आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में शर्मनाक हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम बाहर हो चुकी है। पाकिस्तानियों की सड़ी-घिनौनी मानसिकता भी सामने आ रही है। पाकिस्तानी पूर्व क्रिकेटर अब्दुल रज्जाक ने भारतीय अभिनेत्री ऐश्वर्या राय पर एक बेहद बेशर्मीभरा अमर्यादित बयान देकर अपनी घिनौनी मानसिकता का परिचय दे डाला। कांग्रेसी नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने लताड़ा, कहा- पाकिस्तानियों की मानसिकता सड़ी पाकिस्तान टीम की शर्मनाक हार के बाद रज्जाक ने वहां के एक टीवी चैनल पर यह बयान दिया। रज्जाक के साथ बैठे शाहिद अफरीदी भी उसके बयान पर दांत दिखाते नजर आए। अब इन खिलाड़ियों की जमकर आलोचना हो रही है। उनकी गंदी मानसिकता भी उजागर हो रही है। खुद पाकिस्तान के बुद्धिजीवी इस बयान की आलोचना कर रहे हैं। दरअसल, अब्दुल रज्जाक ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड यानी पीसीबी की https://sam...
नेपाल में भूकंप, भारत में झटके.. 128 से ज्यादा की मौत, 140 से अधिक घायल

नेपाल में भूकंप, भारत में झटके.. 128 से ज्यादा की मौत, 140 से अधिक घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, लखनऊ डेस्क : Earthquake In Nepal नेपाल में शुक्रवार रात आए भूकंप ने भारी तबाही मचा दी है। भूकंप से 128 से ज्यादा लोगों की मौत और 140 से ज्यादा घायल बताए जा रहे हैं। भकूंप ने नेपाल के जाजरकोट में भारी तबाही मचाई है। अकेले जाजरकोट में भूकंप से 92 लोगों की मौत होना बताया जा रहा है। भारत में भी इस भूकंप से तेज झटके महसूस किए गए हैं। लखनऊ, सीतापुर, दिल्ली एनसीआर में लोग अपने घरों से निकल आए। देर रात तक लोगों में डर बना रहा। नेपाल के जाजरकोट में भारी तबाही मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नेपाल पुलिस के केंद्रीय प्रवक्ता, डीआइजी कुवेर कठायत का कहना है कि 55 लोग घायल हुए हैं। उनके अनुसार भूकंप से भारी जनहानि की सूचना के बाद रात 1 बजे चौरजाहरी बेस कैंप से पुलिस टीमें भेजी गईं। बताते हैं कि मरने वालों की संख्या 128 पहुंच गई है। https://samarneetinews.com/israel-hamas-war-hamas-rel...
Israel Hamas War : हमास ने दो अमेरिकी बंधक रिहा किए, कतर ने की मध्यस्तता

Israel Hamas War : हमास ने दो अमेरिकी बंधक रिहा किए, कतर ने की मध्यस्तता

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, लखनऊ डेस्क : Israel Hamas War बीते दिनों इजरायल (Israel) पर आतंकी हमले में आतंकी संगठन हमास (Hamas) द्वारा बंध बनाए गए दो अमेरिकी नागरिकों (American) को रिहा कर दिया गया है। दोनों मां और बेटी हैं। दोनों के रिहा होने से उनके परिवार के लोगों ने राहत की सांस ली है। फलस्तीनी आतंकी संगठन हमास ने इन दोनों को कतर की मध्यस्तता के बाद रिहा किया है। दोनों अमेरिका के इलिनोइस प्रांत के इवांस्टन की रहने वाली हैं। वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Baiden) ने इसके लिए कतर को थैंक्स बोला है। https://twitter.com/TheMossadIL/status/1715468019156025380 मीडिया खबरों के अनुसार हमास की सैन्य इकाई अल-कासम ब्रिगेड के प्रवक्ता अबू उबैदा ने एक बयान में कहा कि कतर की मध्यस्थता के बाद मानवीय आधार पर दोनों को छोड़ा गया है। इस्राइल के प्रधानमंत्री कार्यालय ने मां-बेटी जूडिथ ताई रानन...
”पकड़ लेते तो मेरा रेप करते…” हमास के आतंकियों से बची इजरायली लड़की की कहानी

”पकड़ लेते तो मेरा रेप करते…” हमास के आतंकियों से बची इजरायली लड़की की कहानी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, ब्यूरो : बीते सप्ताह इजरायल पर फिलिस्तीनी आतंकी संगठन हमास के हमले ने सभी को हिलाकर रख दिया है। हमास आतंकवादियों ने जिस तरह से इजरायली महिलाओं, बच्चों और पुरुषों को सामूहिक रूप से मारा, वह इंसानियत को शर्मसार करने वाला था। हालांकि, अब इजरायल बदला लेने के लिए गाजा में हमास के ठिकानों पर बमबारी कर रहा है। इसी बीच हमास आतंकियों के हमले में किसी तरह जान बचाने में कामयाब हुए इजरायली नागरिकों की कई रौंगटे खड़े करने वाली कहानियां सामने आ रही हैं। सोशल मीडिया पर एक ऐसी ही कहानी 13 साल की इजरायली लड़की रेनाना बोत्जर स्विसा की वायरल हो रही है। हमास आतंकियों के बीच स्विसा ने डर और दहशत के बीच 16 घंटे अपने परिवार के साथ छिपकर बिताए। उसकी कहानी दुनियाभर के साथ भारत में भी खूब पड़ी जा रही है। हमास बर्बर हमले में छिपकर बिताए 16 घंटे दरअसल, यह कहानी है 13 साल की इजरायली लड़की रेनाना ब...
NRI Murder : ‘सीने पर बैठी मम्मी ने काटा डैडी का गला’, इंग्लैंड में शादी-दुबई में साजिश और यूपी में हत्या

NRI Murder : ‘सीने पर बैठी मम्मी ने काटा डैडी का गला’, इंग्लैंड में शादी-दुबई में साजिश और यूपी में हत्या

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : एनआरआई सुखजीत सिंह हत्या कांड में शनिवार को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पंकज कुमार श्रीवास्तव ने उसकी पत्नी रमनदीप कौर को फांसी और पत्नी के प्रेमी को उम्रकैद की सजा सुनाई है। इस हत्या कांड की बर्बरता खुद सुखजीत के बड़े बेटे ने सुनाई। कुल 16 गवाहों में सुखजीत का बेटा अर्जुन सिंह चश्मदीत गवाह है। बताते हैं कि उसकी गवाही काफी खास रही। परिवार के खिलाफ जाकर की सुखजीत से लवमैरिज इंग्लैंड में रमनदीप ने परिवार वालों की मर्जी के खिलाफ जाकर पहले तो सुखजीत से लव मैरिज की। फिर दो बच्चे होने के बाद उसके दोस्त मिट्ठू से प्यार करने लगी। दुबई से मिट्ठू के साथ शुरू हुए अवैध संबंधों में रोड़ा बन रहे पति सुखजीत की शाहजहांपुर यूपी में हत्या कर डाली। दो बच्चों के बाद उसके दोस्त मिट्ठू से बना लिए संबंध जानकारी के अनुसार बहुचर्चित सुखजीत सिंह हत्या कांड में  एनआरआई पत्नी रमनदीप कौर ...
Asian Games 2023 : मेरठ में घर लौटीं विजेता बेटियां पारूल और अन्नू, जोरदार स्वागत

Asian Games 2023 : मेरठ में घर लौटीं विजेता बेटियां पारूल और अन्नू, जोरदार स्वागत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, खेलकूद, दुनिया, भारत, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाली मेरठ की खिलाड़ी बेटियों, पारूल चौधरी और अन्नु रानी का शहर में जोरदार ढंग से स्वागत हुआ। मेरठ की बेटी पारूल चौधरी ने जैसे ही मेरठ की धरती पर कदम रखा। अपने दोनों मेडल गोल्ड और सिल्वर पिता के गले में पहना दिए। यह देख वहां मौजूद लोग भावुक हो गए। पारूल ने कहा पिता को समर्पित हैं दोनों मेडल पारूल ने कहा कि यह दोनों मेडल उनके पिता कृष्णपाल को समर्पित हैं, क्यों कि जिस तरह पिता ने सेवा की है, उसके बिना यह संभव नहीं था। बताते चलें कि पारूल ने 3000 मी स्टेपल चेज में रजत और 5000 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता है। इसी तरह एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक विजेता जेवलिन थ्रोवर खिलाड़ी अन्नु रानी का भी गांव वापसी जबरदस्त ढंग से स्वागत हुआ। अन्नू पर जगह-जगह बरसाए गए फूल बेटी के स्वागत के लिए ग्रामीणों ने सुबह से ही तैयारियां शुरू कर दी थी...
Blue Supermoon : 30 अगस्त को सबसे बड़ा चांद, पढ़िए पूरी खबर..

Blue Supermoon : 30 अगस्त को सबसे बड़ा चांद, पढ़िए पूरी खबर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ : 30 अगस्त यानी बुधवार को आसमान में Blue Supermoon (पूरा चमकदार चंद्रमा) दिखाई देने वाला है। दरअसल, जब चंद्रमा अपनी कक्षा में पृथ्वी के निकटतम बिंदु (पेरिगी) पर पहुंच जाता है तो इसे सुपरमून पुकारा जाता है। हमारे ग्रह से लगभग 226,000 मील की दूरी चंद्रमा स्थित है। सामान्य पूर्णिमा की तुलना में दिखेगा लगभग 7 प्रतिशत बड़ा सामान्य पूर्णिमा की तुलना में 30 अगस्त को यह लगभग 7 प्रतिशत बड़ा दिखेगा। हालांकि आपको बहुत ज्यादा फर्क नजर नहीं आने वाला है। फिर भी एक मजेदार एस्ट्रोनॉमिकल इवेंट होने वाला है। ये भी पढ़ें : chandrayaan-3 की चांद पर सफल लैंडिंग, भारत ने रचा इतिहास  इसे लोग देखकर रोमांचित तो होंगे ही। लगभग 33 चंद्रमाओं में केवल एक ही ब्लू सुपरमून पुकारे जाने लायक है। यह हर 10 से 20 वर्षों में नजर आता है। वैज्ञानिकों का कहना है कि अगला ब्लू सुपरमून 2037 में दिखाई देने ...
chandrayaan-3 की चांद पर सफल लैंडिंग, भारत ने रचा इतिहास

chandrayaan-3 की चांद पर सफल लैंडिंग, भारत ने रचा इतिहास

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ डेस्क : भारत के chandrayaan 3 की सफल लैंडिंग चांद पर हो गई है। अब चांद पर तिरंगा लहरा चुका है। चंद्रयान 3 की लैंडिंग के साथ ही भारत दुनिया का ऐसा चौथा देश बन गया है। बताते हैं कि इसरो (ISRO) के साढ़े 16 हजार वैज्ञानिकों की करीब चार साल की मेहनत रंग लाई है। शाम 6 बजकर 4 मिनट पर लैंडिंग.. चंद्रयान-3 ने आज शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चांद के साउथ पोल पर साॅफ्ट लैंडिंग की। बता दें कि दुनिया में अबतक चांद पर सिर्फ तीन देश ही सफलतापूर्वक लैंडिंग कर पाए हैं। उनमें रूस, अमेरिका और चीन शामिल हैं। अब भारत भी इस क्लब में शामिल होकर चौथा देश बन गया है। इतना ही नहीं भारत दक्षिणी ध्रुव के इलाके में लैंडिंग करने वाला दुनियाभर का पहला देश है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (Indian Space Research Organization) के वैज्ञानिकों की मेहनत ने बड़ा इतिहास रचा है। ये भी पढ़ें : Chandrayaan-3 ...