Friday, April 19सही समय पर सच्ची खबर...

दुनिया

बार्डर के रियल हीरो ब्रिगेडियर कुलदीप सिंह चांदपुरी का निधन, सन्नी देओल ने निभाया था रोल

बार्डर के रियल हीरो ब्रिगेडियर कुलदीप सिंह चांदपुरी का निधन, सन्नी देओल ने निभाया था रोल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः लोंगेवाला में 1971 में भारत-पाक युद्ध के दौरान अपनी बहादुरी और हौंसले से इतिहास रचने वाले तथा बार्डर फिल्म के रियल हीरो ब्रेगेडियर कुलदीप सिंह चांदपुरी का शनिवार को निधन हो गया। कैंसर से थे पीड़ित, चंडीगढ़ में सुबह लीं अंतिम सांसें   शनिवार सुबह करीब 9 बजे ब्रिगेडियर कुलदीप सिंह चांदपुरी ने चंडीगढ़ के मोहाली फोर्टिस अस्पताल में अंतिम सांसें लीं। बताया जाता है कि ब्रिगेडियर कुलदीप सिंह कैंसर से पीड़ित चल रहे थे। ये भी पढ़ेंः ड्यूटी छोड़ महिला से मिलने जाने के मामले में मेजर गोगोई का होगा कोर्ट मार्शल – सेना प्रमुख चंडीगढ़ के सेक्टर-33 के रहने वाले ब्रिगेडियर कुलदीप सिंह चांदपुरी ने 1971 के भारत-पाक युद्ध में बेहद अहम भूमिका निभाई थी। 1997 में बनी बॉर्डर फिल्म इन्हीं ब्रिगेडियर कुलदीप सिंह का बहादुरी की कहानी थी। इनका किरदार अभिनेता सनी देओल ने नि...
पर्यटकों के लिए 15 नवंबर से खुल जाएगा दुधवा राष्ट्रीय पार्क  

पर्यटकों के लिए 15 नवंबर से खुल जाएगा दुधवा राष्ट्रीय पार्क  

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, लखीमपुर खीरी: देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर में अपने प्राकृतिक सौंदर्य और वन्य जीवन के लिए मशहूर दुधवा राष्ट्रीय पार्क खुलने वाला है। 15 नवंबर से पर्यटकों के लिए यह पार्क पूरी तरह खुल जाएगा। बताते चलें कि यह पार्क और अभयारण्य पर्यटकों के लिए 15 नवंबर को खुलने के बाद अगले मानसून से पहले यानी 15 जून तक खुला रहेगा। 15 जून तक पर्यटकों के लिए खुला रहेगा पार्क  दुधवा टाइगर रिजर्व के निदेशक रमेश कुमार पांडेय ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि इस वर्ष जो भी पर्यटक दुधवा सफारी में आएंगे उनके लिए नए मनोरजंन के प्रबंध हुए हैं। बताया कि इस साल दुधवा बेस कैंप पर एक नया स्वागत द्वार भी बनाया गया है। इसके अलावा पर्यटकों के स्वागत के लिए नाकवा नल्ला पर एक और स्वागत द्वार तैयार किया गया है। बताते चलें कि दुधवा टाइगर रिजर्व के अंतर्गत दुधवा राष्ट्रीय पार्क और किशनपुर वन्य...
राखी सावंत को रिंग में पटकने वाली खूबसूरत अमरिकी रेसलर रेबल ने दिया कुछ ऐसे जवाब…

राखी सावंत को रिंग में पटकने वाली खूबसूरत अमरिकी रेसलर रेबल ने दिया कुछ ऐसे जवाब…

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्कः बालीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत को पंचकूला में सीडब्ल्यूई के इवेंट के दौरान रिंग में पटने वाली अमेरिकी रेसलर रेबेल ने इस मामले में जवाब दिया है। सोशलमीडिया पर छाई इस खबर को सुर्खियां मिल रही हैं। अबतक अमरिकी महिला रेसलर रेबेल ने इस बारे में कुछ नहीं कहा था लेकिन अब कहा है। रेबल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट डालकर उक्त घटनाक्रम पर अपनी राय दी है। रेबेल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है कि ड्रामा क्वीन राखी सावंत मेरे साथ रिंग में लड़ना चाहती थी। हां, मैंने उसे (राखी सावंत को) बॉडी स्लैम दांव मारा। इसके लिए मैं माफी चाहती हूं। उसे पीड़ा देने के लिए। राखी को चोट पर अफसोस जताया, भारत को बोला- थैंक्स  लेकिन आप लोग कृपया मेरे बारे में झूठ मत फैलाओ। क्योंकि मैं दोबारा वापस अटैक करना जानती है। रेबल ने लिखा है कि अब भारत को भी मेरे नाम का...
अमरिकी इतिहास में पहली बार दो मुस्लिम महिलाओं ने चुनाव जीतकर इतिहास रचा

अमरिकी इतिहास में पहली बार दो मुस्लिम महिलाओं ने चुनाव जीतकर इतिहास रचा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्कः अमरिका के चुनावों में पहली बार एक नया इतिहास बना है। वहां हुए मध्यावधि चुनावों में पहली बार दो मुस्लिम महिलाओं की जीत हुई है। इनमें से एक का नाम राशिदा तालिब है और दूसरी इल्हान उमर हैं। बताया जाता है कि राशिदा डेमोक्रेटिक पार्टी तथा इल्हान उमर, यूएस कांग्रेस के लिए चुनी गई हैं। राशिदा तालिब और साफिया वजीर ने हांसिल की जीत  इसके अलावा 27 साल की साफिया वजीर, को हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव के लिए चुना गया है। इन चुनावों में राशिदा तालिब को मिशिगन से जीत हासिल की है। दूसरी उम्मीदवार इल्हान उमर ने अमरिका के मिनेसोटा से जीत हासिल की है। इससे पहले डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार राशिदा ने मिशिगन में जूनियर्स जॉन कान्यर्स को हराया था। ये भी पढ़ेंः ड्रग्स सप्लाई के लिए अमेरिका से मेक्सिको तक बना डाली सुरंग वहीं दूसरी ओर अगर साफिया की बेकग्राउंड पर नजर डालें तो पता चलता ...
हाथों में मेहंदी और हरी साड़ी, ऐसे भारतीय संस्कृति में रंगी नजर आईं कोरिया की महारानी

हाथों में मेहंदी और हरी साड़ी, ऐसे भारतीय संस्कृति में रंगी नजर आईं कोरिया की महारानी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, अयोध्या: राम की नगरी अयोध्या में दीपोत्सव का भव्य आयोजन हुआ। इसमें शामिल दक्षित कोरिया की महारानी किम जोंग सूक का रामकथा पार्क पहुंची। वहां स्टेज पर खुद यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया। इस दौरान कोरियाई महारानी भारतीय संस्कृति के रंग में पूरी तरह रंगी नजर आईं। हाथों में मेहंदी भी लगाई और बेहद खुश नजर आईं   उन्होंने हाथों में मेहंदी भी लगाई। साथ ही हरी साड़ी पहनी। उन्होंने मौजूद लोगों को अपने हाथों में लगी मेंहदी इशारा करके दिखाई भी। वे बेहद खुश नजर आ रही थीं। ये भी पढ़ेंः सरयू किनारे 3,01,152 मिट्टी के दीपक जला सीएम योगी ने रचा इतिहास, गिनीज बुक में नाम दर्ज बताते चलें कि कोरिया और अयोध्या का रिश्ता दो हजार साल पुराना बताया जाता है। ऐसे में कोरिया की महारानी का अयोध्या पहुंचना खुद अपने आप में बेहद महत्वपूर्ण है। दरअसल, कोरिया की महारानी दीपोत्सव क...
UP जालौन के 12वीं के छात्र ने अमरिका को दी आतंकी हमले की धमकी, 50 बार FBI हेडक्वाटर किया फोन

UP जालौन के 12वीं के छात्र ने अमरिका को दी आतंकी हमले की धमकी, 50 बार FBI हेडक्वाटर किया फोन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, कानपुर, दुनिया, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : खुद के बिटक्वाइन्स हड़पे जाने से नाराज 18 साल के जालौन निवासी युवक ने पूरी दुनिया हिला डाली। इन साहब ने दर्जनों बार अमरिकी खुफिया एजेंसी एफबीआई को फोन और मेल करके मियामी एयरपोर्ट पर आतंकी हमले की धमकियां दीं। अमरिकी खुफिया एजेंसियां हाई अलर्ट पर आ गईं और भारतीय खुफिया एजेंसियों से मदद मांगी। एक अमरिकी ने हड़प लिए बिटक्वाइन्स, इसलिए उठाया कदम  भारत में पहले एनआईए (राष्ट्रीय जांच एजेंसी) और फिर एटीएस (एंटी टेरेरिजम स्क्वायड) मामले की गहराई से पड़ताल में जुट गए। बाद में यूपी एटीएस को इस काम में लगाया गया। बहरहाल, अमरिकी हवाई अड्डे को उड़ाने की धमकी देने वाले इस युवक को जालौन से गिरफ्तार कर लिया गया है। यह जानकारी खुद यूपी के पुलिस मुखिया ओपी सिंह ने एक प्रेसवार्ता में दी। ये भी पढ़ेंः अमरिका में भारतीय अभिनेत्रियों से देहव्यापार कराने वाला इंडियन कपल गिरफ्तार ...
कनाडा में कारों की टक्कर से पंजाबी मूल की महिला और दो साल के बेटे की मौत, पति की हालत गंभीर

कनाडा में कारों की टक्कर से पंजाबी मूल की महिला और दो साल के बेटे की मौत, पति की हालत गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः मिसिसागा शहर में 2 कारों की आपस में तेज टक्कर हो गई। इसमें भारत के पंजाबी मूल की 31 साल की एक महिला और उसके 2 साल के मासूम बेटे की मौत हो गई। वहीं कार चला रहा उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। जो अस्पताल में भर्ती है। ये भी पढ़ेंः दिल्ली के 5 स्टार होटल में लड़की पर पिस्टल तानने वाले पूर्व बसपा विधायक के पुत्र आशीष पांडे को पकड़ने पहुंची पुलिस इस हादसे में दूसरी कार पर सवार 18 साल के युवक की हालत भी गंभीर है। सूत्रों की माने तो हादसे में घायल व्यक्ति पंजाब के फगवाड़ा में रिश्तेदारी रखते हैं। कनाडा की पील पुलिस के मुताबिक यह दुर्घटना मिसिसागा के मैविस और ब्रनहम थोर्प रोड के नजदीक सुबह लगभग 2 बजे हुई है। रात लगभग 2 बजे हुई घटना   पुलिस का कहना है कि दोनों कारों की टक्कर बेहद भयानक थी। इससे दोनों कारें एक-दूसरे से टकराकर लगभग 50 से 75 मीटर दूर तक पलटा खाती ह...
आजाद हिंद फौज की 75वीं वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री मोदी ने लाल किले पर तिरंगा फहराया

आजाद हिंद फौज की 75वीं वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री मोदी ने लाल किले पर तिरंगा फहराया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः देश के इतिहास में आज से एक नई गौरांवित करने वाली परंपरा की शुरूआत हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के लाल किला पर आजादी के योद्धा सुभाष चंद्र बोस की आजाद हिंद फौज की 75वीं वर्षगांठ पर लाल किले पर तिरंगा फहराया। ऐसा करके उनको सम्मान दिया गया है। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों को संबोधित भी किया। पीएम ने नेता जी सुभाष चंद्र बोस के नाम से पुरस्कार की भी घोषणा की    पीएम मोदी ने कहा कि लाल किला पर ध्वजारोहण उनके लिए सौभाग्य की बात है। कहा कि कभी ना अस्त होने वाली सत्ता के खिलाफ नेता जी सुभाष चंद्र बोस लड़ते रहे। आजाद हिंद फौज की 75वीं वर्षगांठ पर यह विशेष आयोजन हो रहा है। प्रधानमंत्री ने नेता जी सुभाष चंद्र बोस के नाम से एक पुरस्कार की भी घोषणा की। ये भी पढ़ेंः अब चीन में मस्जिदों पर लगेगा राष्ट्रीय ध्वज, मौलवी पढ़ाएंगे कम्युनिष्ट सिद्धांत ...
फेसबुक के मालिक मार्क जुकरबर्ग पर लखनऊ में मुकदमा

फेसबुक के मालिक मार्क जुकरबर्ग पर लखनऊ में मुकदमा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: राजधानी लखनऊ में फेसबुक के मालिक मार्क जुकरबर्ग और उनकी सहयोगी एप्लिकेशन संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। यह मुकदमा मुख्य दंडाधिकारी के न्यायालय में दर्ज हुआ है। मुकदमा भारत के राष्ट्रीय प्रतीकों व राष्ट्रपति तथा प्रधानमंत्री के पदों के अपमान पर एक अधिवक्ता द्वारा दर्ज कराया गया है। ये भी पढ़ेंः कांग्रेस के दिग्गज नेता का बेटा निकला, जिसपर आशीष पांडे ने तानी थी पिस्टल, अब गैरजमानती वारंट जारी बताया जाता है कि लखनऊ के अधिवक्ता ओमकार द्विवेदी की ओर से दर्ज कराए गए मुकदमे में कहा गया है कि फेसबुक ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भारत के प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति समेत अन्य संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों व राज चिन्ह अशोकलाट का मजाकिया इस्तेमाल किया है। ये भी पढ़ेंः प्रयागराजः कैमरे में कैद हुई शूटर की हत्या, पूजा पंडाल में बरसीं गोलियां और बम  बताते...
भारत को संयुक्त राष्ट्र में बड़ी सफलता, मानवाधिकारी परिषद में 3 साल के लिए निर्वाचित

भारत को संयुक्त राष्ट्र में बड़ी सफलता, मानवाधिकारी परिषद में 3 साल के लिए निर्वाचित

Breaking News, Feature, Today's Top four News, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्क: भारत को संयुक्त राष्ट्र में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। संयुक्त राष्ट्र की सर्वोच्च मानवाअधिकार परिष्द के लिए आयोजित चुनाव भारत ने बहुमत के साथ जीता है। अब 1 जनवरी 2019 को 3 साल के लिए कार्यकाल शुरू होगा। ये भी पढ़ेंः संयुक्त राष्ट्र की निर्वाचित अध्यक्ष गार्गेस ने की पीएम मोदी से मुलाकात  अच्छी बात यह है कि एशिया पेसिफिक क्षेत्र कैटरिंग में अपने देश को कुल 188 वोट पाप्त हुए। आपको बताते चलें कि यूएन जनरल असेंबली ने 193 नए सदस्यों के लिए चुनाव किया था। 18 नए सदस्य पूर्ण बहुमत से चुने गए  यह चुनाव पूरी तरह से गुप्त चुनावी प्रक्रिया के तहत हुआ। 18 नए सदस्य पूर्ण बहुमत से चुने गए। इसमें भारत को बड़ी सफलता हाथ लगी। देश ने पूरे बहुमत के साथ इस चुनाव में जीत हासिल की। ये भी पढ़ेंः प्रधानमंत्री मोदी को संयुक्त राष्ट्र का सबसे बड़ा पर्यावरण सम्मान सदस्य बनन...