Friday, March 29सही समय पर सच्ची खबर...

Chandra Grahan 2022 : आज UP में भी दिखेगा चंद्रग्रहण, कहां-कितने बजे-पढ़िए पूरी खबर

Chandra Grahan 2022 : Lunar eclipse will also be visible in UP today, at what time - read full news

समरनीति न्यूज, डेस्क : Chandra Grahan 2022 : आज मगंलवार को साल का आखिरी चंद्रग्रहण है। साथ ही सूतक काल भी शुरू हो गया है। आज गुरु नानक जयंती और कार्तिक पूर्णिमा भी है। इसी सबके बीच यह साल का अंतिम चंद्र ग्रहण पड़ रहा है जो भारत में सबसे पहले अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में दिखेगा। दरअसल, यह साल का दूसरा और आखिरी चंद्रग्रहण है। इससे पहले 2022 में 16 मई को पहला चंद्र ग्रहण लगा था। हालांकि, पहला चंद्रग्रहण भारत में दिखाई नहीं दिया था, लेकिन आज अंतिम चंद्रग्रहण भारत के कई राज्यों में दिखाई देगा। इनमें उत्तर प्रदेश भी शामिल है।

इस समय भारत में दिखेगा चंद्रग्रहण

प्रयागराज में जवाहर तारामंडल के निदेशक डा. वाई. रविकिरण का कहना है कि आज पड़ने वाले चंद्र ग्रहण का शाम 5 बजकर 20 मिनट से शुरू होगा और 6 बजकर 19 मिनट तक प्रभावित रहेगा। यह साल का अंतिम चंद्रग्रहण कुल 3 घंटे 40 मिनट तक प्रभावित रहेगा। इसे भारत के अधिकांश शहरों में यह देखा जा सकेगा। हालांकि, विशेषज्ञों का कहना है कि यूपी में चंद्रग्रहण का आंशिक प्रभाव ही देखने को मिलेगा।

कब से कब तक दिखेगा चंद्रग्रहण…

लखनऊ – शाम 5:20 बजे से 6:18 बजे तक 
कानपुर – शाम 5:23 बजे से 6:18 बजे तक 
प्रयागराज – शाम 5:18 बजे से 6:18 बजे तक 
वाराणसी – शाम 5:14 बजे से 6:18 बजे तक 
नोएडा- शाम 5:32 बजे से 6:18 बजे तक 
हरिद्वार – शाम 5:26 बजे से 6:18 बजे तक 
देहरादून – शाम 5:26 बजे से 6:18 बजे तक 

ये भी पढ़ें : Surya Grahan 2022 : सूर्य ग्रहण का दुर्लभ संयोग, देखें खूबसूरत फोटोज..