Thursday, April 25सही समय पर सच्ची खबर...

अयोध्या : राम मंदिर को दान में मिले 22 करोड़ के चेक बाउंस, जांच शुरू

Check bounce of 22 crores donated to Ayodhya Ram temple, investigation started

समरनीति न्यूज, अयोध्या : राम मंदिर निर्माण के लिए दान में मिले 22 करोड़ के चेक बाउंस होने का बड़ा मामला सामने आया है। दरअसल, मंदिर निर्माण के लिए अबतक कुल 5457.94 करोड़ की धनराशि इकट्ठा हो चुकी है। हालाकि, अभी यह धनराशि बढ़ भी सकती है, क्योंकि जिलेवार आडिट अभी चल ही रहा है। मंदिर निर्माण के लिए संचालित निधि समर्पण अभियान में दान में मिले 22 करोड़ रुपए के चेक बाउंस हो गए हैं। इसकी जांच शुरू हो गई है। चेक किन कारणों से बाउंस हुए। क्या तकनीकि कारण थे। इन बातों का पता लगाया जा रहा है।

1167 जिलों में चला था अभियान

ऐसे कई चेक हैं। अब टीम इसकी जांच में जुट गई है। इस बात का पता लगाया जा रहा है कि चेक बाउंस क्यों हुए हैं। बताया जा रहा है कि डिजिटल माध्यमों से 2753.97 करोड़ और एसबीआई, बीओबी और पीएनबी बैंक के बचत खातों में करीब 450 करोड़ की धनराशि जमा हुई है। रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से देश के 1167 जिलों के 6 लाख 73 हजार गांवों में अभियान चला था। इन दिनों इस अभियान का आडिट चल रहा है। अभी 50 और जिलों का आडिट बाकी है। बताते चलें कि राम मंदिर निर्माण के लिए भक्तों ने बढ़-चढ़कर दान किया था।

ये भी पढ़ें : श्रीराम मंदिर की आधारशिला रख प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रचा इतिहास, बोले- भगवान राम की शक्ति अद्भुत