Thursday, April 25सही समय पर सच्ची खबर...

CM Yogi ने की बांदा के मृतक आश्रितों को 4-4 लाख की घोषणा, दो मंत्रियों को मौके पर भेजा, पढ़ें पूरी खबर..

Auraiya DM Sunil Verma also suspended, corruption and negligence an action

समरनीति न्यूज, लखनऊ : Banda Boat Accident उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बांदा में हुए नाव हादसे में मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता की घोषणा की है। साथ ही पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदनाएं भी व्यक्त की हैं। दो मंत्रियों को मौके पर भेजा है। वहीं पीड़ित परिवारों को जल्द से जल्द सहायता देने के निर्देश दिए हैं। बताते चलें कि गुरूवार को यमुना नदी में रक्षाबंधन पर महिलाओं, बच्चों और पुरुषों को लेकर जा रही नाव यमुना नदी में डूब गई थी। इसमें लगभग दो दर्जन लोग डूब गए थे। 3 लोगों के शव बाहर निकाले गए हैं। बाकी की तलाश तेज कर दी है। शवों को तलाशने का काम तेजी से चल रहा है।

NDRF की 30 सदस्यी टीम तलाश में जुटी

साथ ही बाकी की तलाश में एनडीआरआफ की 30 सदस्यीय टीम लगी हुई हैं। हालांकि, घटना को 24 घंटे से ज्यादा समय बीत चुका है। फिर भी डूबे लोगों के बारे में कोई जानकारी नहीं हो सकी है। गोताखोरों की टीमें लगातार नदी में तलाशी अभियान चलाए हुए हैं।

CM Yogi gave 4-4 lakhs to dependents of the deceased in Banda, sent two ministers on spot

मुख्यमंत्री योगी ने पीड़ितों को तत्काल राहत मुहैया कराने के साथ दो मंत्रियों राकेश सचान और रामकेश निषाद ने तत्काल मौके पर पहुंचने को कहा है। एडीजी, कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि बांदा नाव पलटने की घटना में अबतक 3 शव मिले हैं। 13 लोग बच गए हैं। 17 लोग लापता हैं। एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें लगातार डूबे लोगों को तलाश रही हैं।

ये भी पढ़ें : Update : Banda Boat Accident : यमुना नदी में डूबे लोगों में 17 की तलाश बाकी, NDRF की टीमें जुटीं