Friday, April 19सही समय पर सच्ची खबर...

कानपुर में अभिनेत्री कंगना रनौत पर परिवाद दर्ज, सिखों पर की थी टिप्पणी

Complaint filed against actress Kangana Ranaut in Kanpur, commented on Sikhs

समरनीति न्यूज, कानपुर : अपने विवादित बयान को लेकर सुर्खियों में रहने वाली अभिनेत्री कंगना रनौत की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। दरअसल, कंगना द्वारा सिख समुदाय को खालिस्तानी कहने के मामले में कानपुर में मुख्य महानगर मजिस्ट्रेट शैलेंद्र यादव ने परिवाद दर्ज करने के आदेश जारी किए हैं। अब इस मामले की सुनवाई 30 अप्रैल को होगी। दरअसल, मामले में गोविंदनगर लेबर कालोनी के रहने वाले सरदार रंजीत सिंह खालसा ने अभिनेत्री के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की थी। आने वाले समय में अभिनेत्री की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

30 अप्रैल को होगी मामले पर सुनवाई

उन्होंने कोर्ट में इसके लिए अर्जी दी थी। उनका आरोप है कि अभिनेत्री ने इंटरनेट मीडिया इंस्टाग्राम पर सिख समुदाय के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इस संबंध में कंगना ने 20 नवंबर 2021 को एक पोस्ट सोशल मीडिया पर डाली थी। कहा कि कंगना ने सिख समुदाय को खालिस्तानी आतंकवादी कहा और मच्छरों जैसे मसलने की बात कही। इससे सिख समुदाय की भावनाएं आहत हुई हैं। कार्रवाई न होने पर जनाक्रोश बढ़ने की भी बात कही गई है। न्यायालय ने मामले को परिवाद के रूप में दर्ज करने के आदेश दिए हैं। 30 अप्रैल को वादकारी के बयान दर्ज होंगे।

ये भी पढ़ें : Actress कंगना का दिलजीत पर Vulgar कमेंट्स, कहा- ‘जिनकी तू चाट-चाट के..